टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 22 May: पूकी और अरमान के साथ से अंजान पछतावे में तड़पेगी अभिरा, कावेरी पर कीचड़ उछालेगा कृष

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा पछतावे में तड़पेगी, साथ ही इस बात से अंजान होगी कि पूकी अरमान के साथ है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। सीरियल में हाल ही में सात साल का लीप आया, जिसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी पूरी तरह बदल गई। जहां अभिरा अपने पति अरमान और बेटी पूकी से अलग हो गई तो वहीं दादीसा और विद्या को भी घर से बाहर अभिरा संग दुनिया बसानी पड़ी। लेकिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

जानबूझकर अरमान ने पूकी को रखा अभिरा से दूर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान उन दिनों को याद करेगा, जब पूकी गायब हुई थी। अरमान याद करेगा कि उसे एक शख्स का फोन आया था, जिसने उसे बताया था कि उसकी बेटी उसके पास है। हालांकि पूकी के मिलने के बाद वो उससे सबसे दूर लेकर चला जाता है। वहीं दूसरी ओर पूकी बार-बार गीतांजली को उसके नाम से पुकारती है। इसपर अरमान सवाल करता है तो पूकी पूछती है कि अगर मैं उसे गीतू न कहूं तो मम्मा बुलाऊं? ये सुनकर अरमान जवाब नहीं दे पाता।

पछतावे में तड़पेगी अभिरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी बेटी के लिए खत लिखेगी, जिसमें वो अपने दिल का गुबार निकालेगी। विद्या उसे समझाएगी कि वक्त के साथ-साथ सारे घाव भर जाएंगे। लेकिन अभिरा कहेगी कि घाव तो भर जाएंगे, लेकिन पछतावे का क्या। मेरे वजह से आज पूकी अरमान से भी अलग हो गई है। मेरे पास तो आप और दादीसा हैं, लेकिन अरमान के पास कोई नहीं है। अभिरा इस बात से अंजान होगी कि पूकी और अरमान साथ रह रहे हैं।

अपनी सगी नानी पर कीचड़ उछालेगा कृष

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते। शो में दिखाया जाएगा कि कृष अपनी कार से कावेरी पर कीचड़ उछालेगा। वो बाद में उसे रुमाल देते हुए कहेगा कि साफ कर लीजिए, वरना आपकी बची-खुची इज्जत भी नहीं रहेगी। इसपर कावेरी कीचड़ के छींटे कृष पर मारते हुए कहेगी कि तुम्हारे अंदर जमाई सा के सारे गुण आ चुके हैं, शाबाश। शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिरा और पूकी का सामना कैसे होता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article