टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 23 December: कॉन्सर्ट छोड़ दिल्ली भाग जाएगी अभिरा, अरमान के हाथ से निकलेगा मौका

YRKKH Spoiler 23 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अरमान सुरेखा की मदत दे अभिरा को मनाने की कोशिश करेगा। ऐसे में अरमान सभी घरवालों को मनाकर उन्हे अबीर के कॉन्सर्ट में जयपुर ले जाएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 December

YRKKH Spoiler 23 December: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि पोद्दार खानदान से लड़ने के लिए । अभीर अभिरा को अपना वकील बनाएगा। चारु भी अभीर की शिकायत अरमान से कहती क्यूंकी उससे और भी कलेश हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कियारा रूही से अभीर के कॉन्सर्ट की टिकेट मांगती है, ऐसे में अरमान दिमाग लगाते हुए सोचता है कि वो कॉन्सर्ट के बहाने घरवालों को जयपुर ले जाएगा। साथ ही कॉन्सर्ट के ही सहारे वो अभिरा का दिल जीतने की कोशिश करेगा। कॉलेज में बच्चे अभिरा के तलाक का मजाक बना रहे होते हैं तभी वहाँ पहुंच अरमान उन सभी को फटकार लगाता है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी आगे बढ़ती है, ऐसे में अभीर सुलह करने के लिए चारु के सामने ऑफर रखता है कि वो मेकर्स का अगला कॉन्सर्ट फ्री में करेगा। आगे कॉलेज 8 दिन के लिए बंद हो जाएगा ऐसे में अभिरा को मनाने के लिए अरमान के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। ये देखते हुए अरमान सुरेखा से मदत माँगता है कि वो घरवालों को कॉन्सर्ट जाने के लिए मनाए।

अरमान दादी सा को जयपुर चलने के लिए राजी करता है पहले तो वो मना कर देती है लेकिन बाद में वो हां कर देती हैं। मौके का फायदा उठाकर अरमान अभिरा को हासिल कर पाएगा या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि अभिरा जयपुर ना जाकर दिल्ली भाग जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ अरमान उसके इंतजार में आँखें बिछाए खड़ा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article