टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 20 November: बड़े बाप की बिगड़ी हुई औलाद बनेगा अभीर, रुही और अभिरा की जिंदगी में लाएगा भूचाल

YRKKH Spoiler 20 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की रुही अभिरा के बच्चे को दूध पिलाने से मना कर देती है। वहीं दूसरी तरफ आर्यन को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 November

YRKKH Spoiler 20 November: ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलता है की कोच घर में बताते हैं कि आर्यन के बैग में शराब मिलने की वजह से स्कूल ने उसे सस्पेंड कर दिया है। यह देख मनीष अपने बेटे को खूब मारती है लेकिन तभी मनोज आकार सच बताता है की बॉटल आर्यन की नहीं उसकी है। मनोज कहता है कि वो कैबिन छिन जाने के बाद शराब पीने लगा है और उसे अब इसकि लत हो गई है। आर्यन भी घरवालों को बताता है कि वो अपने मैच के लिए डरा हुआ था इसलिए उसने शराब पीने की सोची। यह सब सुन दादी सा मनीषा को ही खरी खोटी सुनाने लगती है।

इस पूरे हंगामे के बीच रुही सारा इल्जाम अभिरा पर डालते हुए कहती है कि तुमने चाचा और चाची की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद की। चाची सा भी रुही का साथ देते हुए अभिरा को अपना दोषी मानने लगती है। मनीषा फैसला करती है की वो आर्यन को पोद्दार खानदान से दूर भेज देगी। वहीं दूसरी तरफ संजय दादी सा के कान भरते हुए अभिरा को काम ना करने की बात कहता है। हालांकि अभिरा डिलीवरी के बाद भी काम करने का फैसला करती है और आगे चलकर दादी सा ऐसा करने से मना करेगी। घर में रोहित नर्स को सच बताने से मना कर देता है लेकिन इस बीच अभिरा वहाँ पहुंच जाती है।

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है के प्रोमो में देखने को मिलेगा की अभिरा और अरमान गोएनका हाउस जा रहे होते हैं लेकिन तभी एक गाड़ी अचानक बीच में आ जाती है। अरमान गाड़ी का नियंत्रन खो बैठता है, ऐसे में अभिरा गाड़ी वाले को बिगड़ी हुई औलदा बताती है। बता दें यह गाड़ी वाला और कोई नहीं बल्कि अभिरा का बड़ा भाई अभीर है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article