टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 20 June: अभिरा की जिंदगी में फिर दस्तक देगा प्यार, तलाक के कागज देख बेहोश होगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान को अभिरा के भेजे हुए तलाक के कागज मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर अंशुमन के मन में अभिरा के ख्याल आने लगेंगे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ टीआरपी में भी धाक जमाई हुई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बीते दिन भी दिखाया गया कि अरमान को बार-बार अभिरा की याद सताती है। वहीं दूसरी ओर अभिरा मायरा को गीतांजली की बेटी समझती है और अपने दिल का गुबार विद्या और दादीसा के सामने निकालती है। इतना ही नहीं, अभिरा तलाक के कागजों पर साइन करके विद्या को देती है, जिससे वो उसे अरमान को दे सके। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

गीतांजली को अभिरा के बारे में बताएगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि गीतांजली अरमान से मायरा की मां के बारे में पूछेगी। इसपर अरमान अभिरा की एक-एक बात गीतांजली के सामने बताएगा। वो कहेगा कि अभिरा बिल्कुल होली के रंग और सूरज की धूप जैसी थी। वो इतनी प्यारी थी कि मन करता था कि उसे दुनिया से चुराकर कहीं और ले जाऊं, जैसे मैं मायरा को लेकर जाना चाहता हूं। गीतांजली अरमान से पूछेगी कि क्या उसे मायरा के बारे में पता है, जिसपर अरमान जवाब देगा कि उसे नहीं पता चल सकता।

तलाक के कागज देख बेहोश होगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कावेरी अभिरा की तकलीफें अंशुमन के सामने बयां करेगी, जिससे वो अभिरा के बारे में परेशान होगा। दूसरी ओर जैसे ही अरमान को तलाक के कागज मिलेंगे, उन्हें देखते ही अरमान बेहोश हो जाएगा। लेकिन मायरा उसे होश में लेकर आएगी और तलाक के कागज देखने की कोशिश करेगी। लेकिन अरमान उसे ऐसा करने से रोक देगा।

अभिरा से होगा अंशुमन को प्यार

अंशुमन अपने कलीग के सामने बताएगा कि वो अपनी दोस्त को परेशानियों में नहीं देख पा रहा है और चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पा रहा। इसपर उसके कलीग कहेंगे कि वो दोस्ती नहीं प्यार है। अंशुमन अकेले में कहेगा कि मैं इस प्यार को बढ़ावा नहीं दे सकता, ये सिर्फ और सिर्फ दोस्ती है। उसकी बातें कावेरी सुन लेगी।

चाहकर भी अभिरा को तलाक नहीं दे पाएगा अरमान!

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को तलाक देने की कोशिश करेगा, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएगा। हालांकि उसे गीतांजली संग शादी करने का ख्याल भी आएगा। लेकिन अरमान सोचेगा कि अभिरा मुझसे प्यार क्यों करेगी, मैंने सात साल में उसे इतनी तकलीफ दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article