टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: तलाक के कागज पर साइन कर आजाद होगी अभिरा, गीतांजली से दिल की बात कहेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अभिरा तलाक के कागज पर साइन कर देगी। वहीं दूसरी ओर अरमान को बार-बार अभिरा की याद सताएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 19 जून को आएंगे ये महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। राजन शाही का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों का तो मनोरंजन तो कर ही रहा है, साथ ही टीआरपी में भी खूब तूफान मचा रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लगातार धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। बीते दिन भी शो में दिखाया गया कि अभिरा अरमान से मिलने के लिए माउंटआबू जाती है। लेकिन वो वहां अरमान को गीतांजली को शादी के लिए प्रपोज करते हुए देख लेती है। ये देखकर अभिरा का दिल टूट जाता है और वो उससे मिले बगैर ही वापिस आ जाती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अरमान की हरकतों पर आंसू बहाएगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि दादीसा विद्या के सामने कहेंगी कि अभिरा को अरमान का सच पता चल चुका है। इसपर अभिरा भी दिल का गुबार निकालेगी। वो कहेगी कि अरमान ने अपनी जिंदगी में मेरी जगह तो गीतांजली को दी ही, साथ ही पूकी की जगह भी मायरा को दे दी। वो रो-रोकर कहेगी कि अरमान सात साल पहले ही मुझे छोड़कर चला गया था, उसे तब नहीं एहसास हुआ तो अब क्या होगा। अभिरा की बातें सुनकर विद्या माउंटआबू जाने का फैसला करती है। वहीं अभिरा कहती है कि आप जाते-जाते ये तलाक के कागज लेते जाना और अरमान के साइन भी करवा लेना। अभिरा गुस्से में तलाक के कागजों पर साइन कर देती है।

अभिरा को फोन करेगा अरमान

अरमान को बार-बार अभिरा की याद आएगी। उसे याद आएगा कि गीतांजली से शादी करने के लिए उसे अभिरा से तलाक लेना पड़ेगा। वो अभिरा के पास फोन करेगा और कहेगा कि मुझे तुमसे जरूरी बात करनी है। इसपर अभिरा कहेगी कि अब सुनने और कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। मैं तुम्हारे लिए कुछ भेज रही हूं। अभिरा की बात सुनकर अरमान हैरान होगा कि उसे एड्रेस कैसे पता। साथ ही उसे लगेगा कि अभिरा मायरा को छीनने की कोशिश करेगी।

गीतांजली से दिल की बात कहेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान गीतांजली से कहेगा कि उसने अपनी जिंदगी में अपने हिस्से का प्यार कर लिया है, इसलिए वो भविष्य के लिए उससे कोई भी उम्मीद न रखे। गीतांजली अरमान से अभिरा के बारे में पूछेगी, लेकिन अरमान बात टाल देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article