Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 June 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया- हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बीते दिन दिखाया गया कि कावेरी अभिरा से तलाक के कागज साइन कर अरमान से रिश्ता तोड़ने के लिए कहती है। दूसरी ओर अपनी बेटी मायरा को जिंदगी और मौत से लड़ता देख अरमान टूट जाता है और मुसीबत में अभिरा को याद करता है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
गीतांजली से शादी करने का फैसला करेगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मायरा को एक इंजेक्शन लगना होता है, जिससे उसकी जान बच सकती है। लेकिन मायरा जिद्द करती है कि जबतक अरमान गीतांजली से शादी के लिए हां नहीं कहेगा, वो इंजेक्शन नहीं लगवाएगी। मायरा की जिद्द के आगे अरमान घुटने टेक देता है और गीतांजली से शादी करने का फैसला करता है।
अरमान से मिलने जाएगी अभिरा को लगेगा झटका
अभिरा विद्या और कावेरी के लिए खत छोड़कर माउंटआबू के लिए निकल जाती है। वो अरमान से मिलने के लिए एक रेस्त्रां में जाती है, जहां वो उसकी झलक पाकर खुश होती है। लेकिन तभी वो अरमान को गीतांजली के साथ देख लेती है, जो गीतू से शादी की बात करता है। अरमान को गीतांजली को प्रपोज करता देख अभिरा का दिल टूट जाता है और वो बगैर कुछ कहे वापिस आ जाती है।
एक्सीडेंट से बचती है अभिरा
अभिरा अरमान के कारण गम में इतना खो जाती है कि वो अंशुमन की कार के आगे आ जाती है। हालांकि अंशुमन वहां उसे बचा लेता है। वो अभिरा से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन अभिरा कोई जवाब नहीं देती। अंशुमन कार से उतरकर कुछ लेने जाता है, लेकिन तभी देखता है कि उसकी कार पीछे की तरफ आ रही है। वो अभिरा को बार-बार आवाज लगाता है, लेकिन वो एक नहीं सुनती। अंशुमन भागकर कार में बैठता है और ब्रेक लगाकर अभिरा को बचाता है।
मायरा को गीतांजली की बेटी समझेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा को गीतांजली की बेटी समझेगी। वो सोचेगी कि मायरा गीतांजली की बेटी है और उसे पिता का प्यार देने के लिए अरमान शादी कर रहा है। अभिरा सोचेगी कि मायरा शादी से पहले ही अरमान को पापा बोलने लगी है, जिसका मतलब ये है कि उसने पूकी की जगह मायरा को दे दी है।
