टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 16 February: सच बाहर आते ही दादी सा की उलटी गिनती होगी शुरू, मां-बेटे को एक करेगी अभिरा

YRKKH Spoiler 16 February: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि कावेरी जान जाएगी की रूप ही शिवानी को आश्रम से लेकर गया था। वहीं दूसरी तरफ रूप और अभिरा के आगे सच सामने आ जाएगा कि अरमान की मां जिंदा है।

Image

YRKKH Spoiler 16 February

YRKKH Spoiler 16 February: राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होती है जो नाराज है कि अरमान उससे मिलने नहीं आया। अभिरा कहती है कि क्या हर समय उसे अरमान के लिए इंतजार करना होगा और क्या सच में हमारा तलाक हो रहा है। वहीं शिवानी दादी सा के डर से शहर छोड़कर चली गई है। रूप को मालूम होता है कि शिवानी बिट्टू के पास है। इस दौरान रूप अभिरा को आश्रम के बाहर मिलने बुलाता है जिसे अभीर को शक होता है। पोद्दार हाउस में चारु गिलट में है कि उसने कियारा से अभीर छिन लिया।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे चारु अभीर को बताती है कि उसे कियारा के लिए बुरा लग रहा है। वहीं शांति भवन आश्रम के बाहर अभिरा और रूप ब्लैकमेलर को पकड़ उससे सच निकलवाते है। इस दौरान कावेरी को मालूम होता है कि शिवानी को रूप कुमार आश्रम से कई सालों पहले ले गया है। पैसों का लालच देकर ब्लैकमेलर उन्हे बताता है कि अरमान की असली मां जिंदा है। ये सच कावेरी को कई सालों से पता है लेकिन उन्होंने इसे परिवार छुपाया। दोनों झटपट अरमान के ऑफिस पहुँच जाते हैं।

कहानी में हंगामा यही खत्म नहीं होता अभिरा और रूप से ना मिल पाए अरमान ऑफिस से नौ दो गयराह हो जाएगा। अभिरा दौड़ी-दौड़ी पोद्दार हाउस पहुँच जाती है ऐसे में उसका सामना विद्या से होता है जो उसे मिलने नहीं देती। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि ब्लैकमेलर अरमान की असली मां की तस्वीर पोद्दार हाउस भेज देगा। ऐसे में कावेरी उसे जला देगी जिसे अभिरा देख लेगी। अभिरा अब जल्द ही अरमान और शिवानी को एक करने वाली है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article