टीवी मसाला

YRRKH Spoiler 15 November: कोमा से उठते ही अभिरा से बच्चा छीनेगी रुही, नामकरण पर करेगी जमकर तमाशा

YRRKH Spoiler 15 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की कावेरी विद्या को पोते से दूर रहने के लिए कहती है। वहीं दूसरी तरह अरमान के मन ही मन सच के भार से घुट रहा है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 15 November

YRRKH Spoiler 15 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इसी मसालेदार कहानी ने शो को टीआरपी का राजा बना दिया है। 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अनुपमा को पटखनी देते हुए पहले नंबर पर स्थान बना लिया है। सीरियल में कल देखने को मिला था कि रुही को कोमा से बाहर आ गई लेकिन कुछ बोल नहीं पाती। वहीं दूसरी तरफ अरमान को सच छुपाने में मुश्किल हो रही है। आज 15 नवंबर को सीरियल में क्या नया देखें को मिलने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि दादी सा अभिरा को ममता का पाठ पढ़ाते हुए विद्या को ताने देती है। घर में कृष की जिंदगी में एक लड़की की एंट्री हो गई है, जिससे मिलने वो कॉफी शॉप जाता है। इस बीच चारु कृष को आगाह करती है कि वो पहले अपना करियर बना ले फिर किसी से दिल लगाए। वहीं दूसरी तरफ रोहित काफी उदास बैठ होता है सभी घरवाले उसका मूड फ्रेश करने के लिए हंसी मजाक करते हैं जिसे देख अरमान भड़क जाता है।

गुस्से में आपा खो बैठा अरमान सभी घरवालों के आगे सच बोलने ही वाला होता है लेकिन रोहित उसे रोक देता है। अरमान को परेशान देख अभिरा और आने घरवालों को शक होता है लेकिन रोहित बात संभाल लेता है। गुस्से और पछतावे से भरा अरमान रोहित को बताता है कि वो उसके बच्चे को नहीं अपना पा रहा है। प्रीकैप में देखने को मिला की अगले दिन नामकरण के बीच रुही होश में आ जाती है और अभिरा के हाथ से बच्चा छीन लेती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article