टीवी मसाला

YRKKH Promo: कृष और पोद्दार परिवार के बीच फंसा अरमान, वक्त के इम्तिहान में पति का साथ देगी अभिरा

YRKKH Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है। सीरियल में अपकमिंग ट्विस्ट का प्रोमो काफी धमाकेदार लग रहा है जिसमें एक बार फिर अभीर और अरमान की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आएगा। यहाँ देखिए प्रोमो।

Image

Image Source: Star Plus Instagram

YRKKH Promo: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों पूरे जद्दोजहद में लगा हुआ है कि वे जनता का दिल दोबारा जीत पाए। टीआरपी लिस्ट में बीते क्यी हफ्तों से राजन शाही के सीरियल को अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही। मेकर्स के ट्विस्ट और टर्न्स भी जनता का ध्यान अपनी ओर खींच पाने में नाकामयाब रहे। इसी को मद्दे नजर रखते हुए मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर डाला को देखने में काफी मजेदार लगा। सस्पेंस से भरे इस प्रोमो में आपको अपकमिंग कहानी मालूम पड़ेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लेटेस्ट प्रोमो।

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अरमान से होगी जो खुद को रिश्तों के चक्रव्यू में पाता है। तभी कृष कागज उड़ाकर कहता है कि कैसा लग रहा है अरमान भैया सबकुछ लुटाकर। वहीं दूसरी तरफ दादी सा अरमान से भीख मांगते हुए सब बर्बाद होने से बचाने की गुहार लगाएगी। इस दौरान अरमान दुश्मन की चाल में फंसने वाला होगा कि अभिरा ढाल बन खड़ी हो जाएगी। अभिरा कहती है कि वक्त अपना इम्तिहान ले रही है और इस लड़ाई में वो साथ देगी। मदद लेने के बजाए अरमान अकेले इस मुश्किल से सामना करने का फैसला लेगा और दुश्मन के झांसे में पैर रख देगा। अपने पति को जुदा होता देख अभिरा टेंशन में आ जाएगी और उसके लिए ये नई चुनौती खड़ी होगी।

जैसा की आपको मालूम है सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कृष को जुए में हारे पैसों को लौटना है जिसके लिए अब वो अरमान की मदद लेगा। कृष तान्या से भी 2 करोड़ लेता है लेकिन पैसों के लालच में उसे भी सट्टे में लगाकर हार जाएगा। ऐसे में अरमान कृष की मदद करेगा लेकिन मुसीबत में खुद फंस जाएगा। दूसरी तरफ अभीर और कियारा की शादी हो जाएगी जो जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। देखना दिलचस्प होने वाला कि अभीर कैसे इन सब मुसीबत से बाहर निकलेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article