टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गिरती TRP संभालने एंट्री मारेगी ये हसीना, अभिरा-अरमान की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress To Make Entry: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन इन दिनों शो की टीआरपी थोड़ी लुढ़की हुई है। ऐसे में मेकर्स एक नई एंट्री कराने वाले हैं, जिससे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लुख बदला हुआ दिखाई देगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress To Make Entry: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्त क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी थोड़ा लुढ़की हुई नजर आ रही है। हैरत की बात तो यह है कि शो टीआरपी में टॉप 5 की लिस्ट से भी गायब हो चुका है। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की गिरती टीआरपी को संभालने के लिए मेकर्स ने दांव खेलने की कोशिश की है। शो में जल्द ही नई एंट्री होने वाली है, जिसकी मौजूदगी सीरियल को नया रुख देती हुई दिखाई देगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिर और कियारा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन इन सबसे इतर शो में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है, जिसमें अरमान मुसीबतों में फंसा दिखाई देगा। वहीं इन सबके बीच मेकर्स एक नई एंट्री करा रहे हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अंजू जाधव 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कदम रखती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि वह शो में अनिका नाम की एक प्रोफेशनल लॉयर की भूमिका अदा करेंगी। अनिका की पहली मुलाकात अभिरा से एक अवॉर्ड सेरेमनी में होगी। अनिका की मौजूदगी अरमान और अभिरा की जिंदगी में नया मोड़ लाने वाली है।

बता दें कि अनिका जाधव (Anika Jadhav) पहले बी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इस लिस्ट में 'दिल दे कर देखो', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'कसौटी जिंदगी की' शामिल है। वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनकी एंट्री शो को क्या नया रुख देगी। दूसरी ओर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ की बात करें तो शो में दिखाया जाएगा कि अरमान के सामने कृष का सच आएगा। लेकिन दूसरी ओर कृष के कारण ही अरमान मुसीबतों में घिर जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article