टीवी मसाला

YRKKH के सेट पर मेकर्स ने शुरू की 'नो डेटिंग पॉलिसी' , प्रतीक्षा और शहजादा की हरकतों के बाद लिया कड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit Reveals No Dating Policy On Set: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर अब दो को-स्टार एक-दूजे को डेट नहीं कर सकते हैं। मेकर्स की ओर से शो के सेट पर नैन-मटक्का पूरी तरह से बैन हो चुका है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर लागू हुआ ये कानून

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit Reveals No Dating Policy On Set: टीवी का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही शो से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकाला गया है। मेकर्स का कहना था कि शहजादा धामी के नखरे सेट पर ज्यादा हो गए थे। वहीं प्रतीक्षा होनमुखे भी उनके नक्शे कदम पर चल रही थीं। दोनों एक-दूजे को डेट भी कर रहे हैं। इन चीजों को देखते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने उन्हें न केवल शो से निकाल दिया, बल्कि सेट पर एक कड़ा कानून भी ले आए।

दरअसल, अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कलाकार अपने को-स्टार के साथ नैन-मटक्का बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। शो के अरमान यानी रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि मेकर्स सेट पर 'नो डेटिंग पॉलिसी' लागू करने वाले हैं, जिसके तहत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का कोई भी स्टार अपने को-स्टार को डेट नहीं कर सकता। बता दें कि कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये पॉलिसी अपनाई जाती है।

रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कॉन्ट्रैक्ट में 'नो डेटिंग पॉलिसी' भी शामिल थी। हालांकि बता दें कि रोहित पुरोहित पहले से ही शादीशुदा हैं। उन्होंने 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' की शीना बजाज से साल 2019 में शादी रचाई थी। रोहित पुरोहित ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शहजादा धामी की जगह ली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article