TV Show Off Air In December: टीवी इंडस्ट्री की सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शकों की नजर हमेशा नए शोज पर रहती हैं, लेकिन इस बीच ये भी सच है कि समय समय पर कई शोज को कहानी के हिसाब से बंद भी किया जाता है, तो कुछ शोज खराब टीआरपी की वजह से बंद हो जाते हैं। चंद दिनों में दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और आने वाले दिनों में टीवी जगत में काफी बड़ा उलटफेर होने वाला है। दिसंबर के महीने में बैक टू बैक कई टीवी शोज बंद होने वाले हैं, जिनके नाम सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं।
सेलिब्रिटी कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 पर भी कैंची चलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो को मेकर्स बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि मेकर्स दिसंबर में शो ऑफ एयर कर देंगे।
जी टीवी का एक्शन-थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा जगधात्री भी बंद होने की कगार पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस शो को दिसंबर में बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, लीड एक्टर फरमान हैदर ने कहा है कि टीम को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल उड़ने की आशा को भी मेकर्स बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं। चैनल शो को बंद करने की कोशिश में है। हालांकि, मेकर्स चाहते हैं कि शो को 1000 एपिसोड तक पूरा किया
इस लिस्ट में बिग बॉस 20 का भी नाम है, जिसका फिनाले दिसंबर में ही होने वाला है। खुद सलमान खान की तरफ से ये जानकारी सामने आई थी कि बिग बॉस का फिनाले दिसंबर की मिड में होने वाला है, जिसके बाद शो बंद जाएगा। हालांकि, इसी बीच खबर ये भी है कि मेकर्स इस शो को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।
सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया स्टारर सीरियल तुम देना साथ मेरा अपने आखिरी पड़ास पर आ गया है और ये सीरियल ऑफ एयर होने वाला है। दावा है कि 2 दिसंबर को इस शो का आखिरी एपिसोड ऑन एयर होगा।