Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honumukhe) को बाहर नहीं निकाल दिया। मेकर्स ने दोनों पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर होने का आरोप लगाया था। शो में शहजादा अरमान और प्रतीक्षा रुही का लीड रोल प्ले कर रही थी। मेकर्स के इस रवैये पर अब शहजादा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए इस कंट्रोवर्सी को बढ़ा दिया है।
शहजादा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, झूठ मत बोलो। एक्टर ने अपने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिखा है। लेकिन यूजर्स का कहना हैं कि एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स पर तंज कसा है।
शहजादा धामी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
शहजादा ने अभी तक अपनी इस कंटोवर्सी पर चुप्पी साध रखी है। एक्टर ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। शहजादा को रोहित पुरोहित ने रिप्लेस किया है। रोहित शो के नए अरमान है। मेकर्स ने रोहित के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। शहजादा और प्रतीक्षा के बाहर होने से फैंस को काफी झटका लगा था। एक्ट्रेस श्रुति उल्फत ने बताया था कि शहजादा और प्रतीक्षा को इससे पहले कई वार्निंग दी गई थी। लेकिन दोनों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि शो के प्रोड्यूसर राजन शाही सेट पर आए और उन्होंने शहजादा को जाने के लिए कहा। राजन शाही ने आगे कहा, आपका टर्मिनेशन लेटर पहुंच जाएगा। मेकर्स का कहना था कि सेट पर शहजादा और प्रतीक्षा बहुत ज्यादा ट्रैंटम दिखाते थे। इस वजह से पूरा प्रोडक्शन हाउस परेशान था।
