Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कहानी एक बार फिर बदल गई है। शो में अब तक अभिरा और अरमान का रोमांस दिखाया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने शो के ट्रैक को पांचवीं जनरेशन पर शिफ्ट कर दिया है। अब कहानी का सारा फोकस मायरा और मुक्ति पर आ गया है, जिसमें मायरा की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। शो में अब सीधा दो साल का लीप आया है और मायरा-मुक्ति बड़ी हो गई है। समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो के अपकमिंग एपिसोड में पोद्दार के सामने नया परिवार दिखाया जाएगा, जिससे पोद्दार्स का काफी लंबा पंगा होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' विवाद के बाद Pranit More ने दी पहली परफॉर्मेंस, स्टेज पर हुए भावुक; बोले- जो चीजें हुईं...
रिजॉर्ट में मायरा का जन्मदिन मनाएंगे अरमान-अभिरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद दिखाया जाएगा कि सभी लोग मायरा का 18वां जन्मदिन मनाने रिजॉर्ट जाते हैं, लेकिन रास्ते में अभिा-अरमान का रोमांस जारी रहता है, लेकिन थोड़ी देर सभी लोग रिजॉर्ट पहुंच जाते हैं और यहां पर सभी लोग मायरा पर प्यार लुटाते हैं। दादी सा मायरा को छेड़ती है कि वह बड़ी हो गई है और अब वह बॉयफ्रेंड भी बना सकती है। इस मजाक मस्ती में अरमान सीरियस हो जाता है और वहां से चला जाता है। इसके बाद मायरा-मुक्ति सबको बताते हैं कि वह आगे की पढ़ाई के लिए अब्रोर्ड नहीं जा रहे हैं। ये बात सुनकर सब खुश हो जाते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के चक्कर में छलनी हुई Gaurav Khanna की पीठ, घाव दिखाते हुए बोले- सबसे दर्दनाक
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- instagram)
