टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के चक्कर में छलनी हुई Gaurav Khanna की पीठ, घाव दिखाते हुए बोले- सबसे दर्दनाक

Khatron ke Khiladi 15 Gaurav Khanna Back Injury: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट करने के चक्कर में गौरव खन्ना की पीट पूरी तरह से छलनी हो गई है। हाल ही में एक्टर ने फोटो शेयर कर इसकी झलक दिखाई।

Image

Gaurav Khanna हुए बुरी तरह घायल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Khatron ke Khiladi 15 Gaurav Khanna Back Injury: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना ने कई टीवी और रियलिटी शोज में हाथ आजमाया है। वहीं इन दिनों गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत तो गौरव खन्ना ने धमाकेदार अंदाज में की है। लेकिन रोहित शेट्टी के शो में स्टंट के चक्कर में ही गौरव खन्ना बुरी तरह से छलनी हो गए हैं। दरअसल, गौरव खन्ना स्टंट के दौरान पैलेट गन के कारण बुरी तरह से घायल हो गए। गौरव खन्ना ने अपनी चोट से जुड़ी तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है, जिसे देख उनके फैंस के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive:'वो बहुत परेशान थीं'- शगुन के समर्थन में उतरीं Farrhana Bhatt, गौरव संग विवाद पर कही बड़ी बात

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट दिखाते हुए बताया कि ये उनके लिए अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव था। गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी टी-शर्ट उतारकर अपनी चोट दिखाते नजर आए। उन्होंने वीडियो बनाने के लिए ओरी का शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने क्लिप के कैप्शन में लिखा, "मैं इसे टीवी पर देखते हुए अभी भी दर्द महसूस कर सकता हूं। सबसे दर्दनाक अनुभव। हम चार लोग इस परेशानी से गुजरे हैं दोस्तों और अभी भी इसके निशान हैं।" 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव खन्ना की पीठ पर निशान देख रोहित शेट्टी सहित बाकी कंटेस्टेंट्स परेशान हो जाते हैं। बता दें कि गौरव खन्ना की पीठ की ये हालत पैलेट गन के कारण हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: असम में आई बाढ़ में फंसीं Devoleena Bhattacharjee की मम्मी, हालातों पर छलका दर्द; बोलीं- सब खत्म हो गया...

      Gaurav Khanna हुए बुरी तरह घायल

      Gaurav Khanna हुए बुरी तरह घायल

      गौरव खन्ना पर लगा आरोप

      'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का हिस्सा बनीं शगुन शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा परेशान किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक गौरव खन्ना का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article