टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिनव का किरदार खत्म होने से मायूस थे जय सोनी, बोले- मुझ नहीं आती थी रातों को नींद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 26, 2023, 12:25 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जय सोनी (Jay Soni) ने अभिनव का किरदार निभाया था। जय सोनी ने शो छोड़ने पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि अभिनव का किरदार खत्म हो रहा है। तो वो काफी निराश हो गए थे।

Image

YRKHH Jay Soni (credit pic: instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स जेनरेशन लीप लेकर आने वाले है। शो की नई कहानी 6 नवंंबर से शुरू होगी। शो में अभिमन्यु के मौत के बाद जय सोनी (Jay Sony) के किरदार को खत्म कर दिया है। जय सोनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की है। एक्टर से पूछा गया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने का आपको अफसोस है। एक्टर ने कहा कि हां, मैं काफी निराश हुआ था। लेकिन अफसोस करने के अलावा कर भी क्या सकते हैं।

मैंने इतने सालों से इंस्ट्री में काम किया है। बहुत कम होता है जब आप अपने किरदार को मिस करते हैं। मैं अभिनव के किरदार को कैमरा पर मिस करता हूं। वो एक ऐसा किरदार जिसे निभाना हर रोज एक्साइटिंग होता था।

शो में अभिनव का ट्रैक खत्म होने से निराश थे जय

एक्टर ने कहा कि जब मुझे बताया गया कि मेरा किरदार खत्म हो रहा है तो मैं उस रात सो नहीं पाया था। फिर मुझे लगा कि शो के लिए ये ट्रैक फायदेमंद होगा। ये रिश्ता के बाद से अभिनव किसी शो में नजर नहीं आए है। फैंस एक्टर की धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ लीप के बाद इस शो को छोड़ने वाले हैं। फैंस शो के नए ट्रैक से बिल्कुल खुश नहीं है। फैंस नहीं चाहते हैं कि शो में अभिमन्यु और अक्षरा का ट्रैक खत्म हो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article