टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर- मन्नारा की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस बोले- 'ये दोस्ती नहीं टूटेगी'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 26, 2023, 11:33 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता और मन्नारा के बीच छोटी सी बात को लेकर जमकर झगड़ा होता है। मुनव्वर मन्नारा को समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मन्नारा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है। बाद में मुनव्वर और मन्नारा एक- दूसरे से बात करते हुए दिखाई देते हैं। मुनव्वर और मन्नारा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Image

bigg boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो की थीम सिंगल वर्सेज कप्लस है। घर में कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से जमकर बवाल मचा रहे हैं। फैंस ने बिग बॉस 17 को हिट बता दिया है। घर में मुनव्वर और मन्नारा की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में कल मन्नारा और अंकिता लोखंडे के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान मुनव्वर का सॉफ्ट साइड देखने को मिला।

मुनव्वर ने कहा कि वो हर हालत में मन्नारा को प्रोटेक्ट करेंगे। घर में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। मन्नारा घर में सब्जी काटती है और मुनव्वर बार- बार उसे ध्यान से काम करने के लिए कहते हैं। मन्नारा से झगड़ने के बाद अंकिता की लड़ाई मुनव्वर से होती है। मुनव्वर अंकिता से बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अंकिता बात करने से मना कर देती हैं। झगड़े के बाद मुनव्वर और मन्नारा में दोस्ती हो जाती है।

मुनव्वर- मन्नारा की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल

अंकिता मन्नारा को बच्ची कहती है। इस वजह से दोनों के बीच में जमकर झगड़ा होता है। घरवाले मन्नारा को समझाते हैं कि अंकिता ने पॉजिटिव में कहा है। लेकिन मन्नारा कुछ भी सुनने के मूड में नहीं थी। इस बार घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट, सोनिया बंसल, सना रहीस खान, सनी आर्या को नॉमिनेट किया गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article