टीवी मसाला

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगे काजी तौकीर! गुल्लू के हाथ भी लगा बड़ा ऑफर

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में बीते दिन रोहित शेट्टी गुल्लू और काजी तौकीर पर मेहरबान नजर आए। उन्होंने दोनों को ही बड़े ऑफर दिये।

Image

Bigg Boss 20: गुल्लू और काजी तौकीर पर मेहरबान हुए रोहित शेट्टी (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। जहां सलमान खान अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में लगे हैं तो वहीं रोहित शेट्टी ने होस्ट की गद्दी संभाली। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को उनकी गेम का रिव्यू तो दिया ही, साथ ही कई सदस्यों को जमकर फटकार भी लगाई। रोहित शेट्टी 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार के दौरान गुल्लू और काजी तौकीर पर भी मेहरबान नजर आए। उन्होंने दोनों ही सितारों को बड़ा ऑफर दिया, जिससे केवल वे खुद ही नहीं बल्कि फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: मैरी कॉम के सफर पर लगा फुल स्टॉप, घर से पैक हुआ बोरिया-बिस्तर

    गुल्लू को ऑफर हुआ 'खतरों के खिलाड़ी'

    रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 20' में गुल्लू के गेम की तारीफ की। साथ ही उन्होंने बताया कि वह गुल्लू के वन लाइनर्स से काफी प्रभावित हैं। फिल्म निर्माता ने गुल्लू से कहा कि तुम्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में होना चाहिए। रोहित शेट्टी की बात सुनकर गुल्लू यानी कुशाल तंवर की खुशी देखने लायक रही। उन्होंने भी रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि गुल्लू पहले 'रोडीज' का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एंट्री के साथ ही काशवी ने दिखाया Scout OP को आईना, लव गिल को भी लगाई फटकार

      काजी तौकीर को मिली रोहित शेट्टी की मूवी!

      रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की खूब तारीफ की। रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर को बताया कि सबका अपना वक्त होता है और तुम्हारा वक्त आ चुका है। तुम जब यहां से निकलोगे तो तुम्हें बहुत सारे काम मिलेंगे, चाहे तुम निकलकर दो दिन में मुझसे पूछ लेना। काजी तौकीर ने रोहित शेट्टी का आभार जताया। काजी ने आगे रोहित शेट्टी से पूछा कि सर अगर आपके साथ मौका मिल जाता तो? इसपर फिल्म निर्माता ने कहा कि मेरी मूवी में रोमांटिक ट्रैक हुआ तो मैं जरूर तुम्हें ऑफर करूंगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article