टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमांस में चूर होंगे अरमान-अभिरा, कबीर के चक्कर में बुरी तरह फंसेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया तमाशा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान किसी तरह एक दूसरे के लिए वक्त निकालते हैं और मायरा कबीर से लड़ जाती है।

Image

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नया ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान किसी तरह जयपुर से वापिस आ जाते हैं और दमानी परिवार भी घर पर होता है। यहां पर राघव दमानी अपने भाई को बताता है कि कैसे उसे लगा कि अरमान ने उसके बेटे कबीर पर हमला किया है। इस मौके पर उसका बड़ा भाई भड़क जाता है और अरमान से बदला लेने की बात करता है। इस मौके पर वह अपने भाई को ये भी महसूस करवाता है कि उसके दोस्त ने अभिरा संग बदतमीजी करके गलत किया। अब कहानी में नया धमाका होगा। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो में क्या क्या होने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna और शगुन शर्मा के विवाद पर Ruhaanika Dhawan ने ऐसा क्या कहा? फैंस बोले, 'आप ज्यादा समझदार'

परिवार को ट्रॉफी दिखाएंगे कबीर और मायरा

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा अपने घर पर वीडियो कॉल करती है और सबको बताती है कि वह फेस्ट में ट्रॉफी जीत गई है। दूसरी तरफ कबीर भी अपने परिवार को गुड न्यूज देता है। दोनों फैमिली बच्चों की सफलता पर काफी खुश होती है। इस मौके पर मायरा अरमान को बताती है कि वह रात को बोर्न फायर एन्जॉय करने के बाद आएगी। अरमान ये सुनकर हाईपर हो जाता है और सब लोग उसे शांत करवाते हैं। इसके बाद कावेरी कृष से दूसरी शादी की बात करती है और अरमान भी अपने काम में लग जाता है। वह किसी तरह दमानी को उन्हें परेशान करने की वजह से सजा देना चाहता है और इसी वजह से वह इन पर कानूनी एक्शन लेने की प्लानिंग करता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'क्या हीरा क्या खाक...', Kushal Tandon ने मारा एक्स गर्लफ्रेंड Shivangi Joshi को ताना? इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

    जयपुर से कैसे निकलेंगे कबीर और मायरा

      इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि रात को मायरा फेस्ट के आखिरी दिन पर काफी मस्ती करती है। उनका नाच गाना चालू रहता है। दूसरी तरफ कावेरी पोद्दार भी घर में बोर्न फायर का इंतजाम करती है और सबको बुला लेती है। इस दौरान भी अरमान मायरा की चिंता करने लगता है और ये देखकर सब भड़क जाते हैं। इसके बाद सब बोर्नफायर को एन्जॉय करते हैं। तभी अरमान और अभिरा अकेले कोने में रोमांस करने लगते हैं और फिर अरमान अभिरा कमरे में कॉफी पीने का प्लान बनाते हैं। अगले दिन मायरा ट्रॉफी लेकर घर आने लगती है लेकिन कबीर ट्रॉफी लेकर जाने की जिद्द करता है और इस वजह से दोनों में लड़ाई हो जाती है। तब दोनों की बस भी निकल जाती है। अब देखना होगा कि मायरा और कबीर कैसे घर पहुंचते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article