YRKKH 04 September: स्टार प्लस फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी में छप्परफाड़ कमाई कर रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्हाल शो में अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं जो अबीर के लिए कुछ भी करने को तैयार है। आज रात शो में दिखाया जाता है कि अभिमन्यु अबीर के साथ स्कूल में गाना गाता है और उसे बेस्ट डैड का खिताब मिलता है। लेकिन अक्षरा के ऊपर महिलाएं ऐसा लांछन लगाती हैं कि वह अपना मुंह छिपा लेती है। पूरा एपीसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट
अभिमन्यु बना बेस्ट डैड
शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अभिमन्यु अबीर के स्कूल में जाता है जहां सन और डैड का सिंगिंग कंपटीशन होता है। अबीर और अभिमन्यु दोनों ही परेशान होते हैं लेकिन मंजरी और अक्षरा दोनों का हौसला बढ़ाते हैं। आगे दिखाया जाता है एक दम से लाइट चली जाती है और अबीर दुखी हो जाता है लेकिन अक्षरा ऐसा जुगाड करती है कि लाइट वापिस आ जाती है। दोनों गाना गाते हैं और अबीर अभिमन्यु को बेस्ट सन डैड का खिताब मिलता है, दोनों खुशी से नाचने लगते हैं।
अभिमन्यु ने की पिछली बात
हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopra) स्टार शो में अभिमन्यु अक्षरा का दिल दुखा देता है। वह पिछली बात को याद कर अक्षरा को तंज मारता है। अभिमन्यु कहता है कि तुम दूसरो के लिए खुद को भूल जाती हो छह साल पहले भी तुमने यही किया था। अक्षरा अभिमन्यु से मुंह फेरकर चली जाती है।
कान्हा बना अबीर
आगे शो में दिखाया जाता है कि सारा परिवार मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। अबीर कान्हा बनता है और रूही राधा बनती है सभी मिलकर त्योहार की तैयारी करते हैं। लेकिन फंक्शन में आई हुई महिलाएं अक्षरा को देखकर नाक सिकोंडती है और कहती है कि तुम अभी विधवा हो यह सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं।
