टीवी मसाला

YRKKH 03 Nov Spoiler: अरमान-अभिरा की होगी घर वापसी, उबले हुए आलू की तरह मुहँ फुलाकर बैठ जाएगी विद्या और रुही

YRKKH 03 Nov Spoiler: दादी सा अरमान और अभिरा का आरती की थाली के साथ स्वागत करती है। ये देखकर अभिरा कहती है कि आप हमारी आरती क्यों उतार रही हो। सच जानकर रुही के सीने में आग लग जाती है। आइए आपको बताते हैं आज रात एपिसोड में क्या होने वाला है।

Image

YRKKH 03 Nov Spoiler

YRKKH 03 Nov Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वॉकटेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी अब जबरदस्त मोड़ ले रही है, शो में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जिस वजह से शो की टीआरपी भी कमाल कर रही है। पिछले एपिसोड में जहां देखा कि अभिरा की प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को पता चल जाता है। ये सच जानकर रुही के सीने में आग लग जाती है। वहीं आज दादी सा अरमान-अभिरा का पोद्दार हाउस में स्वागत करेगी। आइए आपको बताते हैं आज रात एपिसोड में क्या होने वाला है।

ठीक हुई कावेरी पोद्दार

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि कावेरी कहती है मैं अब बिल्कुल ठीक हूं और दवाई की आखिरी डोज लेते हुए खुद को फिट बताती है। कावेरी के ठीक होने से पूरा पोद्दार परिवार खुश है। अब दादी सा अरमान-अभिरा को घर लाने की तैयारी करती है।

अरमान-अभिरा की घर वापसी

दादी सा अरमान और अभिरा का आरती की थाली के साथ स्वागत करती है। ये देखकर अभिरा कहती है कि आप हमारी आरती क्यों उतार रही हो, दादी कहती है आज से तुम्हारी घर वापसी हो गई है, तुम दोनों पोद्दार मेंशन में ही रहोगे। ये सुनकर रुही और विद्या को गुस्सा आता है, तभी अरमान-अभिरा सभी से आशीर्वाद लेते हैं, लेकिन विद्या उन्हें आशीर्वद नहीं देती। ये देखकर दादी सा को गुस्सा आता है और कहती कि विद्या तुम्हें जीतने दिन नाराज रहना है रहो, लेकिन अब अरमान-अभिरा इसी घर में रहेंगे। विद्या की नाराजगी देखकर अरमान-अभिरा भी उदास हो जाते हैं।

सीढ़ियों से गिरी रुही

अभिरा की प्रेग्नेंसी का पता चलने के बाद रुही मन ही मन अपनी बहन से जल रही है। उसे लग रहा है कि उसकी बहन ही उसकी खुशियां खा जाएगी और उसके बच्चें को अहमियत नहीं मिलेगी। तभी शो में एक सीन आता है जब रुही सीढ़ियों से गिर जाती है और उसे कोई भी उठाने नहीं आता। वह अपनी आँखों के आगे देखती है कि सभी लोग अभिरा के साथ बैठे खुशियां मना रहे हैं और उसे गिरते हुए कोई नहीं देखता। वह जोर-जोर से रोती है तभी अभिरा आकार उसे कहती है यही है तुम्हारी सजा। हालांकि आगे शो में दिखाया जाएगा कि ये महज रुही का एक सपना है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article