टीवी मसाला

वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सैफी से करेंगी शादी? वीडियो बनाकर किया चौंकाने वाला ऐलान तो हुईं ट्रोल

Chandrika Dixit New Video: वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सैफी संग अपने रिश्ते की वजह से खूब ट्रोल होती रहती हैं। अब चंद्रिका ने सैफी संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

क्या सैफी से शादी करेंगी चंद्रिका दीक्षित (Instagram- Photo Credit)

Chandrika Dixit New Video: दिल्ली की वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपने वीडियोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। चंद्रिका अपने पति युगम गेरा से अलग हो चुकी हैं। चंद्रिका की निजी जिंदगी पूरी सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। इन दिनों चंद्रिका सैफी के साथ ही दिखती हैं। दावा किया जाता है कि वह और सैफी डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी भी डेटिंग की बाद को ऑफिशियल नहीं किया। अब चंद्रिका दीक्षित ने शॉकिंग ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सैफी से शादी का ऐलान कर दिया। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने शादी का किया ऐलान

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चंद्रिका और सैफी साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चंद्रिका सैफी संग अपनी का ऐलान कर देती हैं। वीडियो में चंद्रिका कहती दिख रही हैं, 'फाइनली दोस्तो... हम लोग भी शादी कर रहे हैं। जब साकिब कनिका शादी कर सकते है। मोनालिसा शादी कर सकती है, तो हम लोग क्यों शादी नहीं कर सतके हैं।' इसके बाद सैफी बोलते हैं, 'देखो... मैं एक बात बताऊ। ये मेरे बिना नहीं रह सकती है और मैं भी इसके बिना नहीं रह सकता हूं। इसलिए अब सोच लिया है कि बहुत हो गया। अब कोई कुछ भी कहे... हमें फर्क नहीं पड़ता है।' आखिर में सैफी बोलते हैं कि आगे पता दे रहा हूं वहां पर आना है। हालांकि, इस वीडियो के आखिर में अप्रैल फूल का गाना चल पड़ा। यानी चंद्रिका और सैफी अभी तो शादी नहीं कर रहे हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें शादी करते हुए देखना चाहते हैं।

चंद्रिका दीक्षित हुईं ट्रोल

हालांकि, चंद्रिका और सैफी अपनी इस वीडियो की वजह से भी ट्रोल हो गए हैं। चंद्रिका के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'तुझसे हमें भी फर्क नहीं पड़ता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'चाचा ससुर को भी बुला लेना शादी में।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'तू तो सोने वाली थी।' इसके अलावा भी ढेर सारे कमेंट किए गए हैं। बता दें कि चंद्रिका दीक्षित का एक इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था। तब चंद्रिका ने साफ शब्दों में कहा था कि अगर उन्हें अपने बेटे के लिए किसी के साथ सोना भी पडे़ तो वह सो जाएगी। चंद्रिका अपने इस बयान पर खूब ट्रोल हुई थीं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article