vikkas manaktala evicted from bigg boss 16: बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ लगातार शो में कई शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र गेस्ट के तौर पर पहुंचे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मेजबान सलमान खान के साथ घर में प्रवेश किया और घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आए। धर्मेंद्र के शो छोड़ने के बाद सलमान खान आज के नॉमिनेशन के बारे में बात करते हैं और नए साल पर कौन सा कंटेस्टेंट इस घर से जाएगा? इस हफ्ते शालीन भनोट, टीना दत्ता, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रियंका चौधरी, श्रीजिता डे, प्रियंका चौधरी और विकास मानकतला नॉमिनेशन मे रहे।
शो में सलमान खान अपने मजाकिया अंदाज में उस कंटेस्टेंट का नाम पुकारते हैं जो घर छोड़ने वाला है। सलमान खान कहते हैं कि विकास घर से नॉमिनेट हो रहे हैं। हालांकि सच भी यही है, विकास अब बिग बॉस के घर से एविक्ट हो चुके हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आए विकास मनकतला को बिग बॉस-16 से बाहर कर दिया गया है।
विकास मनकतला के बाहर होने की कई लोगों को उम्मीद नहीं थी। घर से बाहर आने के बाद विकास ने बताया, 'मैं इस हफ्ते निकाले जाने की उम्मीद नहीं कर रहा था। हो सकता है कि यह एक या दो बार मेरे दिमाग में आया हो, लेकिन मैं वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने घर में लगभग तीन सप्ताह बिताए हैं और मेरी अब तक की यात्रा अच्छी रही है। इसलिए हां, मैं हैरान था, लेकिन मुझे नया साल अपने परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा।'
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे विकास ने बताया- 'जब मैंने शो में प्रवेश किया, तो लोगों ने देखा कि मैं कुछ दिनों से ठीक नहीं था। मेरे ठीक होने के बाद, मुझे घर और लोगों की स्थिति को समझने के लिए कुछ समय चाहिए था, खासकर क्योंकि मैं एक वाइल्डकार्ड। इसलिए निश्चित रूप से और भी बहुत कुछ था जो मैं कर सकता था, लेकिन मैंने घर में काम करने और लोगों से बात करने में अच्छा समय बिताया। मेरे खिलाफ टीम बनाई थी। लेकिन मैंने कार्यों में मौका पाने की कोशिश की। कुल मिलाकर, शो में मेरी यात्रा वैसी नहीं थी जैसी मैंने होने की उम्मीद की थी। यह शो से काफी अलग था। जिसकी मैंने कल्पना की थी।' बता दें, विकास को अब तक झांसी की रानी, लाल इश्क और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में शो नमः में देखा गया था।
