टीवी मसाला

Bigg Boss 16: ये कंटेस्टेंट होगा इस हफ्ते घर से बेघर, दूसरा मौका भी हो जाएगा बर्बाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 08:18 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन काफी मजेदार होने वाला है। इस वीक कुल 8 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। ताजा ट्रेंड से यह साफ हो गया है कि प्रियंका चौधरी को दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं, जिस वजह से वह नॉमिनेशन से सुरक्षित नजर आ रही हैं।

Image

Bigg Boss 16 this week Elimination

KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते 8 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं।
  • ताजा ट्रेंड में सबसे ज्यादा वोट प्रियंका चौधरी को मिले हैं।
  • सुंबुल को प्रियंका के बाद सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन (Bigg Boss 16 Elimination) का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में शुरुआती वोटिंग ट्रेंड (Bigg Boss 16 Voting Trends) हमारे सामने आ गए हैं। उम्मीद है कि शनिवार का वार में सलमान खान एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर सकते हैं। ताजा ट्रेंड के अनुसार टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) को दर्शकों,के सबसे कम वोट मिल रहे हैं। श्रीजिता बिग बॉस के इस सीजन के शुरुआत से ही शामिल हुई थीं। हालांकि वह जल्द ही शो से बाहर हो गईं जिसके बाद उन्हें एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दोबारा शो में लाया गया है। लेकिन वह बिग बॉस फैंस को एंटरटेन करने में नाकामयाब रही हैं।

क्या श्रीजिता डे होंगी घर से बेघर?

अभी तक इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। हालांकि ताजा ट्रेंड की बात करे तो, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में सबसे ज्यादा वोट प्रियंका चौधरी को फिर सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर आहलूवालिया, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, टीना दत्ता, विकास मानकतला को मिले हैं। वहीं इस लिस्ट में सबसे नीचे श्रीजिता डे हैं। अगर इस हफ्ते एलिमिनेशन होता है तो यकीनन श्रीजिता डे ही घर से बेघर होने वाली हैं।

टीना के आस-पास घूमती है श्रीजिता की गेम

फैंस का मानना है कि श्रीजिता डे की पूरी गेम सिर्फ टीना दत्ता के आस-पास ही घूमती है। उनके पास घर में और कोई मुद्दे ही नहीं है। वह ज्यादातर समय टीना के बारे में ही बात करती है। वह घर के बाहर की बाते में बिग बॉस में लाती है। श्रीजिता डे की इस गेम से बिग बॉस फैंस ऊब गए हैं। बता दें श्रीजिता के बाद सबसे कम वोट विकास मानकतला को मिले हैं हालांकि अर्चना गौतम के साथ उनकी लड़ाई से विकास की गेम काफी मजबूत हुई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article