Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों की दोस्ती में दरार आती नजर आ रही है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को इस हफ्ते नॉमिनेशन से बचने का एक और मौका दिया है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया जिसमें वह अपने आप को नॉमिनेशन से बचा सकते थे। इस टास्क के बाद सुंबुल तौकीर खान इस हफ्ते घर से बेघर होने से सुरक्षित हो गई हैं। हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि शिव ठाकरे अपनी करीबी दोस्त निमृत को ना बचाते हुए सुंबुल को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर देता है। जिसके बाद यकीनन निमृत के चेहरे पर एक शिकंज सी नजर आती है। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है इस हफ्ते कई बार दोनों के रिश्तों में खट्टापन देखने को मिला है।
सुंबुल तौकीर खान हुईं नॉमिनेशन से सुरक्षित
अब इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान एलिमिनेट नहीं होंगी क्योंकि वह नॉमिनेट ही नहीं हैं। इस बीत बीते एपिसोड में शालीन भनोट यह कहते नजर आ रहे थे कि सुंबुल तौकीन खान एक वीक कंटेस्टेंट हैं और उन्हें नॉमिनेशन से बचाना सही फैसला नहीं होगा। जिसके बाद सुंबुल और शालीन के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है। सुंबुल, शालीन से सवाल करती हैं कि आखिर तुम ये फैसला करने वाले कौन होते हो कि मैं कमजोर कंटेस्टेंट हूं या नहीं। हालांकि निमृत के ना बचाने की रणनीति बिलकुल साफ नजर आ रही है। फैंस का मानना है कि शिव ठाकरे को भी यही लगता है कि सुंबुल कमजोर कंटेस्टेंट हैं और वह घर से बेघर हो सकती हैं। इसीलिए वह निमृत को ना बचाकर सुंबुल को नॉमिनेशन से बचा लेते हैं।
विकास मानकतला हुए घर से बेघर
विकास मानकतला इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विकास को दर्शकों के सबसे कम वोट मिलने की वजह से बाहर किया गया है। हालांकि फैंस को अंकित गुप्ता के बाद अब विकास मानकतला का एलिमिनेशन भी रास नहीं आ रहा है।
