Woh Toh Hai Albelaa: वो तो है अलबेला एक पॉपुलर शो है। राजन शाही के इस शो में शहीर शेख नजर आ रहे हैं इसी वजह से मेकर्स को सीरियल से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजन शाही इस शो मे कौन से ट्विस्ट लाने वाले है और इसे दर्शक कितना पसंद करते है। ताजा अपडेट के मुताबिक सीरियल में नया लव ट्रैक आने वाला है। जी हां, अब वो तो है अलबेला में कन्हा को प्यार को अहसास होने वाला है। कान्हा को यह पता लग जाएगा कि वो सच में सयूरी से प्यार करता है। इस तरह के अब नए ट्रैक में हमें यह लव कनफेशन देखने को मिलेगा। साथ ही इसी ट्विस्ट के साथ कहानी में प्यार का तड़का लगाया जाएगा। बता दें, शहीर शेख के अलावा किंशुक वैद्य, हिबा नवाब और अनुज सचदेवा भी अहम किरदार निभा रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नये ट्विस्ट आने से शो की टीआरपी कितनी बढ़ पाती है।
Woh Toh Hai Albelaa: वो तो है अलबेला में आएगा लव स्टोरी ट्रैक, कान्हा को हुआ सयूरी से प्यार
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 10, 2022, 12:43 PM IST
