Khatron Ke Khiladi 12: अपने एलिमिनेशन की खबर सुनते ही अनेरी वजानी करने लगी थीं डांस, जानें क्यों

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 01:53 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12: टीवी अदाकारा अनेरी वजानी को खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी शो में देखा गया। हाल ही में अदाकारा ने इस शो से अपने एलिमिनेशन को लेकर बहुत कुछ साझा किया है।

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। इस शो में छोटे पर्दे की कई सितारों को देखा गया जिसमें से एक अनेरी वजानी भी थीं। दर्शकों को यह उम्मीद थी कि अनेरी वजानी जरूर फिनाले तक पहुंचेंगी लेकिन वह‌ एलिमिनेट हो गईं। टीवी अदाकारा ने अपने एलिमिनेशन पर बात करते हुए Telly Talk को यह बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह रो देंगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जिसकी वजह से उनके परिवार वाले यह समझ रहे थे कि उन्हें झटका लगा है। इसके बाद अनेरी ने यह कहा कि जब रोहित शेट्टी ने उन्हें यह बोला कि अब उनका सफर इस शो में खत्म हो गया तब वह रोहित शेट्टी की बात सुनते ही डांस करने लगी थीं। 

End of Article