Rubina Dilaik हैं सबसे चालाक और फरेबी महिला, Sonali Phogat बोलीं- ऐसे ही लोगों के लिए बना Bigg Boss शो...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2021, 06:55 PM IST

BB 14 Sonali Phogat interview: बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट ने हमारे साथ खास बातचीत की है और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी जर्नी को लेकर काफी कुछ बताया है...

एक्ट्रेस और पॉलीटीशियन सोनाली फोगाट बिग बॉस-14(Bigg Boss 14) से बाहर आ गई हैं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में एंट्री ली थी लेकिन वो जल्द ही बिग बॉस से एविक्ट हो गईं। बिग बॉस-14 में सोनाली फोगाट के रुबीना दिलाइक से झगड़े और अली गोनी के लिए उमड़ा प्यार खूब सुर्खियों में रहा। 33 दिनों तक घर में रहने के बाद सोनाली फोगाट का सफर कम वोटों के कारण शो में खत्म हो गया था। अब सोनाली फोगाट ने हमारे साथ खास बातचीत की है और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी जर्नी को लेकर काफी कुछ बताया है।

सोनाली फोगाट ने बताया कि उनके मुताबिक रुबीना दिलाइक और राहुल वैद्य घर के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। उनका मानना है कि रुबीना बहुत चतुर और फरेबी महिला हैं वो शो में रहने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। राहुल फिर भी अच्छे से गेम खेलते हैं लेकिन रुबीना अपने शब्दों में लोगों को फंसा लेती हैं और फिर अपने ही नियमों, सिद्धांतों को ताक पर रख देती हैं। उनके ही जैसे लोगों के लिए बिग बॉस शो बना है और वो ही बिग बॉस जीतने के लिए परफेक्ट हैं।

सोनाली फोगाट ने कहा कि रुबीना दिलाइक ने उनको टारगेट किया और रोटी जैसे छोटे-छोटे मुद्दों पर बड़ा झगड़ा किया। डस्टबिन में रोटी फेंकने वाली बात को लेकर सोनाली ने कहा कि वो डब्बा बचा हुआ खाना डालने के लिए शो में रखा गया था। उन्होंने खाने का अपमान नहीं किया बल्कि रूल फॉलो किया जो घर में बना था। जब रोते वक्त निवाला गले से नहीं उतरा तो उन्होंने उसे उस डस्टबिन में डाला था जिसका शो में इश्यू बनाया गया। सोनाली ने कहा कि निक्की तंबोली ने भी उनको खाने की बात पर और गंदी औरत जैसी गालियां दीं।

धमकी की बात पर दी सफाई
सोनाली फोगाट ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने बिग बॉस शो में किसी को कोई धमकी नहीं दी थी जिस का इश्यू बनाया गया वो एक सोची समझी चाल थी। सोनाली ने बताया कि जब सलमान खान के बर्थडे पर सभी कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिला था तब उनको मेकर्स पर गुस्सा आया था। तब उन्होंने चांस ना मिलने को लेकर हुए भेदभाव को लेकर कहा था कि उनके बंदे(फैन्स) बाहर ये देखेंगे तो तब वो इस बारे में कहेंगे। इस बात को अभिनव ने कुछ टाइम बाद दूसरी तरह से सबके सामने पेश किया और आरोप लगाया कि सोनाली फोगाट तो मेकर्स सहित घर में मौजूद सभी लोगों को धमकी देती है। कहती हैं उनके बंदे बाहर देख लेगें, जबकि ऐसी कोई बात ही नहीं कही गई। 

End of Article