Shivangi Joshi Fun Time With Girls: टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना लेती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह एनजीओ की छोटी बच्चियों के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवांगी जोशी कुछ स्कूल की लड़कियों के साथ 'कप-बलून' गेम खेल रही हैं। शिवांगी जोशी की यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनकी खूब वाहवाही की। इसके साथ अदाकारा ने यह भी बता दिया कि उन्हें जल्द ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा जाएगा। शिवांगी जोशी ने इस पर बात करते हुए यह कहा कि शो के लिए फिजिकली और मेंटली फिट होना जरूरी है। इसके साथ अदाकारा ने यह भी कहा कि उनके कई सारे डर हैं जिसके बारे में वह अभी नहीं बताएंगी। खतरों के खिलाड़ी में शिवांगी जोशी को देखना बेहद दिलचस्प होगा।
शिवांगी जोशी ने बच्चियों के साथ खेला 'कप बलून' गेम, वीडियो देख फैंस ने की खूब वाहवाही
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 19, 2022, 06:12 PM IST
