जल्द टेलीविजन पर शुरू होने जा रहा नया टीवी शो अपनापन, सीजेन खान संग रोमांस करेंगी राजश्री ठाकुर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 08:36 PM IST

Rajshree Thakur & Cezanne Khan New TV show Appnapan: अभिनेत्री राजश्री ठाकुर और सीजेन खान अपना नया शो 'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन' लेकर आ रहे हैं। राजश्री और सीजेन ने प्रसिद्ध शेफ नावेद के साथ एक कुकिंग वर्कशॉप भी की है...

New TV show Appnapan: छोटे परदे पर जल्द ही नया टीवी सीरियल शुरू होने जा रहा है। अभिनेत्री राजश्री ठाकुर और सीजेन खान अपना नया शो 'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन' लेकर आ रहे हैं। इस सीरियल में दोनों पल्लवी और निखिल की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपने किरदारों को और यथार्थवादी दिखाने के लिए, राजश्री और सीजेन ने प्रसिद्ध शेफ नावेद के साथ एक कुकिंग वर्कशॉप भी की है। सीजेन खान का कहना है, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक शो के लिए शेफ की टोपी पहनूंगा और प्याज काटूंगा। लेकिन, जैसा कि कहते हैं, कुछ नया करने की कोशिश में कभी देर नहीं होती। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खाना पकाना एक कला है और इसका रहस्य प्रेम है। इसलिए, मैं इस किरदार में कदम रखने के लिए उत्साहित हूं।'

शादी मुबारक में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब अभिनेत्री राजश्री ठाकुर एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सोनी टीवी का आगामी शो अपनापन एकता कपूर के होम बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। राजश्री कसौटी जिंदगी की फेम सीजेन खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

End of Article