OTT की दुनिया में कविता कौशिक ने किया डेब्यू, इस क्राइम थ्रिलर शो में आएंगी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 09:02 PM IST

Kavita Kaushik OTT debut project Tera Chhalaava: कविता कौशिक अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' से कविता कौशिक अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी...

Kavita Kaushik OTT debut: टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' से कविता कौशिक अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। 'तेरा छलावा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ओटीटी शो 'तेरा छलावा' में प्यार, धोखे और मर्डर की पांच अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। शो की कुल पांच कहांनिया- 'जलपरी' 'गुलाबो', 'हैप्पी एनिवर्सरी' 'ओह बेबी' और 'कश्मकश' हैं। अब हाल ही में कविता कौशिक ने अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर बात की है। साथ ही कविता कौशिक के अलावा संदीपा धर, अन्वेशी जैन, समीक्षा बटनगर, मनीष गोपलानी, अमित बहल, धीरज तोतलानी, आभास मेहता, वेदिका भंडारी और अर्चना वेदनेकर जैसे टीवी सितारे भी शो में नजर आएंगे। यह शो 07 जुलाई को हंगामा प्ले पर रिलीज होगा। 

End of Article