Shilpa Shinde on Jhalak Dikhhla Jaa: बिग बॉस सीजन 11 की विनर और भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे झलक दिखलाजा 10 से वापसी कर रही हैं। शिल्पा शिंदे 28 अगस्त को अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रही हैं। Telly Talk India से खास बीतचीत में शिल्पा शिंदे ने कहा, 'जिन लोगों ने मुझे बिग बॉस में कम प्यार दिया है उन्हें भगवान ने एक मौका और दिया है। मैं बहुत कम काम करती हूं। मेरे मां-बाप ने मुझे ये सिखाया है कि जो आपको मिलता है उसमें आप हमेशा खुश रहो। मुझे इस बर्थडे पर गिफ्ट चाहिए कि मेरे फैंस मुझे वोट करें। बहुत सारे वोट्स दें। मेरे डांस में कुछ कमी रह गई है तो तभी भी मुझे आप लोग वोट दें।' गौरतलब है कि झलक दिखलाजा का 10वां सीजन तीन सितंबर से शुरू हो रहा है। शो में शिल्पा शिंदे के अलावा रुबीना दिलैक, निया शर्मा, पारस कलनावत समेत कई सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 10: शिल्पा शिंदे ने फैंस से मांगा खास बर्थडे गिफ्ट, कहा- 'भगवान ने आपको दिया है एक और मौका'
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 28, 2022, 12:12 AM IST
