पाखी ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए पेरेंट्स को सुनाई खरी-खोटी, अनुपमा और वनराज के अफेयर्स पर उठाई उंगली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 08:59 AM IST

Pakhi insults Vanraj and Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा में वनराज सबको बताता है कि अधिक, पाखी के साथ उसके कमरे में कोजी होने की कोशिश कर रहा था। ये सुनकर अनुपमा के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है...

Anupama Written Update: अनुपमा सीरियल में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में देखा जाता है कि किंजल की गोदभराई के लिए वनराज वापस आ जाता है। लेकिन वनराज आते ही बरखा के भाई अधिक में ज़ोरदार तमाचा जड़ देता है। सब वनराज की इस तरकत पर दंग रह जाते हैं। लेकिन वनराज सबको बताता है कि अधिक, पाखी के साथ उसके कमरे में कोजी होने की कोशिश कर रहा था। ये सुनकर अनुपमा के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है। इधर पाखी अपने पापा की इस हरकत पर भड़क जाती है। जिसके चलते पाखी वो सब कह देती है जो उसे नहीं कहना होता है। पाखी यहां वनराज को चुप कराते हुए कहती है - 'इस घर में जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है, 50 साल की उम्र में दोबारा शादी हो सकती है, तो मेरी तो उम्र है, मैं अधिक को लाइक करती हूं और वो भी मुझे लाइक करता है...।'

पाखी की इस बात के बाद ये तो तय है कि वनराज के गुस्से का कहर सबपर टूटने वाला है। लेकिन वनराज का गुस्सा अनुपमा पर ही गिरेगा। इन सभी चीजों के लिए वो अनुपमा को ही जिम्मेदार ठहराएगा। शो में आने वाले इस धमाकेदार ट्विस्ट से एक बार फिर से शाह परिवार और कपाड़िया परिवार के बीच दूरियां आनी तो तय है। वहीं अधिक की साजिश भी धीरे-धीरे कामयाब हो रही है। जैसा वो चाहता था पाखी उसके जाल में फंसती जा रही है। 

End of Article