टीवी एक्टर अली असगर जल्द दिखेंगे इस दिलचस्प शो में, खुद किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2019, 02:07 PM IST

द कपिल शर्मा शो में नानी का किरदार निभा चुके एक्टर अली असगर जल्द छोटे पर्दे पर अपने नये शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल के जरिये वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में अली ने जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

कपिल शर्मा के शो की नानी को तो शायद ही कोई भूला हो। जी हां हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे के चर्चित एक्टर अली असगर की जो पहले कपिल शर्मा शो में नानी की भूमिका में  निभा चुके हैं। हालांकि वो कपिल के शो के इस सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हाल ही में अली ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की इस दौरान उन्होंने अपने नये टीवी शो के बारे में बताया। उन्होंने कहा यह शो हिंदी सिनेमा और फिल्मों पर अपनी जान छिड़कने वालों के लिए एक जश्न की तरह होगा। शो का नाम  'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' है और इसमें अली मां की भूमिका में नजर आयेंगे। बता दें शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर को हो रहा है। जिसमें अली के अलावा मशहूर टीवी एंकर मनीष पॉल, बलराज साहनी जैसे एक्टर्स भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। 

End of Article