टीवी मसाला

मशहूर TV एक्टर Vibhu Raghave का स्टेज 4 कैंसर के कारण हुआ निधन, 'निशा और उसके कजन्स' से बटोरी थी सुर्खियां

Vibhu Raghave Passed Away Due To Stage 4 Colon Cancer: टीवी के चर्चित सीरियल 'निशा और उसके कजन्स' से सुर्खियां बटोरने वाले विभु राघव का स्टेज 4 कोलन कैंसर के कारण निधन हो गया है। उनके निधन से करण वीर मेहरा, सौम्या टंडन और कई टीवी स्टार्स शोक मे हैं।

Image

विभु राघव का स्टेज 4 कोलन कैंसर के कारण हुआ निधन

Vibhu Raghave Passed Away Due To Stage 4 Colon Cancer: टीवी के चर्चित सीरियल 'निशा और उसके कजन्स' से फेम बटोरने वाले विभू राघव का निधन हो गया है। विभू राघव स्टेज 4 कोलन कैंसर के कारण जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि 2 जून को विभु राघव ने आखिरी सांसें लीं। साल 2022 में विभु राघव को कोलन कैंसर हुआ था। वहीं मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। विभु राघव (Vibhu Raghave) के निधन से टीवी के कई कलाकारों को झटका लगा है। अदिति मलिक से लेकर करण वीर मेहरा तक शोक में डूबे नजर आए। अदिति मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विभु राघव के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी।

टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विभु राघव (Vibhu Raghave) के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्टर के अंतिम संस्कार से जुड़ा अपडेट भी साझा किया। अदिति मलिक ने विभु राघव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "प्योर सोल, मजबूती का जरिया और सकारात्मकता। इनकी मुस्कान ही कमरे को उज्जवल कर सकती थी और उनकी मौजूदगी हर चीज को बेहतर महसूस करा सकती थी। इन्होंने जिंदगी का सामना बहुत ही ग्रेस के साथ किया और अपने पीछे ढेर सारा प्यार छोड़ गए जो कभी भी फीका नहीं पड़ेगा। इन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"

विभु राघव का कोलन कैंसर के कारण हुआ निधन

विभु राघव का कोलन कैंसर के कारण हुआ निधन

अदिति मलिक ने विभु राघव (Vibhu Raghave) के अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए लिखा, "हम विभु को जानने वालों और उन्हें प्यार करने वालों को उनकी अंतिम विदाई में आने का निमंत्रण देते हैं। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रिलीफ रोड, प्रकाश नगर, जोगेश्वरी वेस्ट, मुंबई में दोपहर 1 बजे होगा।" अदिति मलिक के अलावा करण वीर मेहरा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे भाई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article