टीवी मसाला

लिवर कैंसर से पीड़ित Dipika Kakar की आज सुबह होगी सर्जरी, पति शोएब इब्राहिम बोले- आप लोग दुआ करना...

Dipika Kakar Surgery To Happen Today Morning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा खुद दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया था। वहीं आज उनकी सर्जरी होने वाली है। इस बात की जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने दी है।

Image

दीपिका कक्कड़ की सर्जरी होगी आज

Dipika Kakar Surgery To Happen Today Morning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर दीपिका कक्कड़ ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। टीवी की दुनिया से दूर रहने के बाद भी दीपिका कक्कड़ यू-ट्यूब व्लॉग के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहीं। हालांकि इन दिनों दीपिका कक्कड़ बड़ी परेशानियों से गुजर रही हैं। उन्हें लिवर कैंसर हो गया है, जिसका खुलासा खुद दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया था। वहीं जल्द ही उनकी सर्जरी भी होने वाली है। दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए सर्जरी का अपडेट साझा किया है।

एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) से जुड़ा अपडेट दिया। शोएब इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में लिखा, "दीपिका कक्कड़ की सर्जरी कल सुबह (मंगलवार) होनी है। ये थोड़ा लंबी सर्जरी होने वाली है। उसे आप लोगों की दुआओं की और प्यार की जरूरत है। आप लोग अपनी प्रार्थनाओं में दीपिका को याद रखिएगा।" बता दें कि दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हुआ था, जिसका आकार टेनिस बॉल के जितना बड़ा था। लेकिन बीते सप्ताह हुए टेस्ट में एक्ट्रेस को पता चला कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है।

दीपिका कक्कड़ की होगी सर्जरी

दीपिका कक्कड़ की होगी सर्जरी

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के फैंस के साथ-साथ उनके को-स्टार और दोस्तों ने भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। फलक नाज से लेकर मनीष रायसिंघन, गौरव खन्ना और जयति भाटिया जैसे कई स्टार्स ने दीपिका कक्कड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। दीपिका कक्कड़ के करियर की बात करें तो उन्होंने डेली सोप के अलावा रियलिटी शो में भी हाथ आजमाया है। एक्ट्रेस 'बिग बॉस 12' में जीत दर्ज कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में देखा गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article