टीवी मसाला

Vibhu Raghave के निधन से शोक में डूबीं सौम्या टंडन, दिल का गुबार निकालकर बोलीं- तुमने मुस्कुराना सिखाया...

Saumya Tandon Emotional Note On Vibhu Raghave Death: टीवी के मशहूर एक्टर विभु राघव का निधन हो गया है। कोलन कैंसर के कारण विभू राघव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन शोक में डूबी नजर आईं। सौम्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की है।

Image

विभु राघव के निधन से टूटा सौम्या टंडन का दिल

Saumya Tandon Emotional Note On Vibhu Raghave Death: टीवी के चर्चित सीरियल 'निशा और उसके कजन्स' का हिस्सा रह चुके विभु राघव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विभु राघव कोलन कैंसर का शिकार हो गए थे। साल 2022 में वह इस गंभीर बीमारी की चपेट में आए थे। विभु राघव के इलाज के लिए अदिति मलिक, मोहित मलिक, सिंपल कौल जैसे कई स्टार्स ने फंड जुटाने की भी कोशिश की थी। मुंबई के नानावटी अस्पताल में विभु राघव का इलाज चल रहा था, लेकिन बीते दिन उन्होंने आखिरी सांस ली। विभु राघव (Vibhu Raghave) के निधन से टीवी के कई स्टार्स शोक में डूबे नजर आए। 'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) अपने दोस्त के निधन से बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विभु के लिए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा।

विभु राघव (Vibhu Raghave) के लिए सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपनी पोस्ट में दिल का गुबार निकाला। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरा खूबसूरत दोस्त विभु अब फरिश्तों के साथ है। हमें बीती रात अलविदा कह दिया, विभु आप अंदर और बाहर दोनों से ही बेहद खूबसूरत थे। जब चीजें गलत दिशा में जा रही थीं, उस वक्त भी आपने मुझे मुस्कुराना सिखाया। जब दुनिया अंधेरे में हो तो रोशनी पर कैसे पकड़ बनानी है, ये सिखाया। अंत तक आप योद्धा की तरह लड़ते रहे। जब लोग उम्मीदें छोड़ देते हैं, तब भी आप आगे बढ़ते रहे और बिल्कुल भी नहीं रुके। हमने प्लान बनाए थे विभु, हम वीडियोज बनाना चाहते थे, आप जो महसूस करते हो उस बारे में बात करना चाहते थे। हमें लगा कि हमारे पास वक्त है, लेकिन नहीं था।"

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "और अब मैं केवल दिलों-दिमाग में आपकी आवाज, आपकी मुस्कान और आपका वो प्यार बाकी है जो आपने मुझे दिया था। मैं आपको हमेशा याद करूंगी। जिंदगी वाकई में बहुत छोटी है। मैं इसे वैसे जियुंगी जैसे आपने जिया। बगैर डरे, पूरे दिल से। मैं अपने आप की बेस्ट वर्जन बनूंगी। मेरा दोस्त बनने के लिए शुक्रिया। उन सभी लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने योगदान दिया, प्रार्थना की और विभु को खुद के लिए लड़ने का मौका दिया। मैं आप लोगों की आभारी रहूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article