कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हार गए ये सितारे, अब 'निशा और उसके कजन्स' एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

These TV And Bollywood Stars Dies Due To Cancer: टीवी और बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जो कैंसर के कारण जिंदगी की जंग हार गए। इस लिस्ट में विभु राघव से लेकर 'झनक' एक्ट्रेस डॉली सोही तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 3 2025, 09:50 IST
कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हार गए ये स्टार्सImage Credit : INSTAGRAM01 / 08

कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हार गए ये स्टार्स

These TV And Bollywood Stars Dies Due To Cancer: बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीमारी के आगे उनका जज्बा फीका नहीं पड़ा। लेकिन वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो पूरी कोशिश के बाद भी कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हार गए। इस लिस्ट में घनश्याम नायक से लेकर डॉली सोही तक का नाम शामिल है। वहीं अब 'निशा और उसके कजन्स' एक्टर विभु राघव ने भी कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया।

अतुल परचुरे (Atul Parchure)Image Credit : INSTAGRAM02 / 08

अतुल परचुरे (Atul Parchure)

​हिंदी और मराठी टीवी व फिल्मों में काम कर चुके अतुल परचुरे का निधन भी कैंसर के कारण हुआ था। 57 वर्ष की उम्र में अतुल परचुरे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।​

भैरवी वैद्य (Bhairavi Vaidya)Image Credit : INSTAGRAM03 / 08

भैरवी वैद्य (Bhairavi Vaidya)

​'नीमा डेनजोंगपा' जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बनाने वाली भैरवी वैद्य ने 67 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी।​

विभु राघव (Vibhu Raghave)Image Credit : INSTAGRAM04 / 08

विभु राघव (Vibhu Raghave)

​टीवी के मशहूर एक्टर विभु राघव का कोलन कैंसर के कारण निधन हो गया है। साल 2022 में उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। एक्टर का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था।​

घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak)Image Credit : INSTAGRAM05 / 08

घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak)

​'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका बनकर सबका दिल जीतने वाले घनश्याम नायक को भी कैंसर हो गया था। उनके निधन ने फैंस और टीवी स्टार्स को शोक में डाल दिया था।​

डॉली सोही (Dolly Sohi)Image Credit : INSTAGRAM06 / 08

डॉली सोही (Dolly Sohi)

​टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही भी कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हार गई थीं। डॉली सोही को सर्वाइकल कैंसर हुआ था। एक्ट्रेस ने बीमारी को मात देने की पूरी-पूरी कोशिश की थी। लेकिन बीते साल डॉली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।​

इरफान खान (Irrfan Khan)Image Credit : INSTAGRAM07 / 08

इरफान खान (Irrfan Khan)

​बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान ने साल 2020 में कैंसर के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी।​

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)Image Credit : INSTAGRAM08 / 08

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)

​बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर ने भी कैंसर के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। वहीं सितंबर 2019 में वह भारत वापिस लौट आए। 29 अप्रैल 2020 को उन्हें सांस लेने में हो रही तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांसें लीं।​

End of Photo Gallery