Vaishali Takkar Video: ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर जैसे सीरियल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या (Vaishali Takkar Suicide News) से उनके फैंस और टीवी सेलेब्स सदमे में हैं। वैशाली के कई करीबी दोस्तों ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। वैशाली सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं। इसके अलावा वैशाली ठक्कर के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी था। वैशाली ने एक महीने पहले अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कह रही हैं कि लाइफ बहुत अनमोल है।
वैशाली ठक्कर ने 20 सितंबर 2022 को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया था। वीडियो के टाइटल में उन्होंने लिखा, 'मेरे जैसे जिंदगी की झंड न करना।' इसमें एक्ट्रेस अस्पताल से कह रही हैं, 'मुझे बहुत गंदा वायरल बुखार हुआ है। हेपेटाइटिस ए या ई मेरा पीलिया बिगड़ गया है। मैंने फिल्टर का इस्तेमाल किया है। इसके बावजूद भी मेरा चेहरा देखने लायक नहीं हो रहा है। मुझसे पूछ रहे थे कि काफी समय से वीडियो क्यों नहीं आ रहे थे क्योंकि मैं अस्पताल में भर्ती थी। मुझे उम्मीद है जल्द ही मेरा रिएक्शन आएगा।'
वैशाली ने कहा- 'जिंदगी बेहद अनमोल'
55 सेकंड के वीडियो में वैशाली आगे कहती हैं, 'ये जिंदगी है, वह बहुत अनमोल है। बाहर का अनाप शनाप खाना, बहुत पार्टियां करना। अपने निब्बा निब्बी से थोड़ा झगड़ा हुआ नहीं देवदास की तरह अपना लीवर खराब कर देना। ये फालतू के झगड़ों में जो जिंदगी झंड कर दी है, इसे करना बंद कर दो।' गौरतलब है कि यूट्यूब पर वैशाली के 99 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इस वीडियो में 82 हजार से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं, वैशाली की मौत के बाद फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
वैशाली ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक वैशाली के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इंदौर के एसीपी मोतिउर रहमान ने कहा, 'सुसाइड नोट मिला है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराने प्रेमी तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
