टीवी मसाला

Uunchai Box Office Collection Day 6: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

Uunchai Box Office Collection Day 6: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'उंचाई' 11 नवंबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' ने 6 दिनों के अंदर कितनी कमाई की है।

Image

Unchhai Box Office

Uunchai Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। ये बॉक्स फिल्म ओपनिंग डे के बाद से अच्छी-खासी कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म को दर्शक को ओर से खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' और सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' से टकराने के बाद भी इसके आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को नहीं मिली है। फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' ने 11 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार को 1.88 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। मंगलवार को 1.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब बुधवार के दिन फिल्म 1.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। शुरुआत में लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी लेकिन फिल्म का कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है। इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 15.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

18 नवंबर के दिन अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज से अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल सकती है। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के अलावा इसमें बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, सारिका और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में डैनी डेंजोग्पा का भी स्पेशल अपीयरेंस है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article