टीवी मसाला

Urfi Javed के नक्शे-कदम पर चलने के लिए तैयार हैं छोटी बहन डॉली जावेद, इस TV शो के साथ करेंगी डेब्यू

Urfi Javed To Join Zee TV Upcoming Show Will Make Debut In TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। वहीं अब उनकी छोटी बहन डॉली जावेद भी टीवी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनका नाम जीटीवी पर आने वाले एक शो से जुड़ा है।

Image

उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद डेब्यू के लिए है तैयार

Urfi Javed To Join Zee TV Upcoming Show Will Make Debut In TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग और ड्रेसिंग सेंस से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद का फैशन सेंस इस कदर बदल गया है कि लोग उन्हें मेटगाला और कान्स में देखने की इच्छा रखते हैं। उर्फी जावेद अपनी छोटी बहन डॉली जावेद के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं। वहीं अब अपनी बड़ी बहन के नक्शे-कदम पर चलते हुए वह भी इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उर्फी जावेद की छोटी बहन डॉली जावेद (Dolly Javed) का नाम हाल ही में जीटीवी पर आने वाले एक रियलिटी शो से जुड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद (Dolly Javed) जीटीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'गोरी चली गांव' के साथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। इस रियलिटी शो को एक्टर रणविजय सिंघा होस्ट करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इसमें कंटेस्टेंट्स को गांव में जाकर वहां की जिंदगी का अनुभव करना होगा। उन्हें टास्क के तहत खेती-किसानी से लेकर वे सभी काम करने होंगे, जो आमतौर पर गांववासी करते हैं। 'गोरी चली गांव' को लेकर अभी तक डॉली जावेद ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं तो यह इंडस्ट्री में आधिकारिक रूप से उनका डेब्यू होगा।

डॉली जावेद (Dolly Javed) इससे पहले उर्फी जावेद के वेब शो 'फॉलो कर लो यार' में भी नजर आ चुकी हैं। वह फिल्हाल तो परिवार संग लखनऊ में रहती हैं, लेकिन अपनी बहन की तरह मुंबई में नाम कमाना चाहती हैं। डॉली जावेद के अलावा भी कई एक्ट्रेसेस का नाम 'गोरी चली गांव' से जुड़ रहा है। इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ से लेकर चिंकी-मिंकी यानी सुरभि-समृद्धि तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article