टीवी मसाला

उर्फी जावेद अब नहीं दिखाएंगी अपने अजीबो-गरीब आउटफिट्स, कहा 'ये एक नई शुरुआत है...'

Urfi Javed To Soon Start New Chapter: एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी घोषणा कि जिसे सुन सभी शॉक हो गए। उर्फी ने फैसला लिया है कि वो अब अपने इनोवेटिव वाले आउटफिट को बंद कर कुछ नया शुरू करेंगी। इस दौरान उर्फी बेहद ही सादा सूट पहने नजर आई।

Image

Urfi Javed To Soon Start New Chapter

Urfi Javed To Soon Start New Chapter: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की फैशन क्वीन उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उर्फी ने सभी को बताया कि कैसे वो कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली थी लेकिन आखिरी मौके पर वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बावजूद भी उर्फी ने हिम्मत दिखाते हुए कान के लिए तैयार किये गए आउटफिट को मुंबई की सड़कों पर रिविल किया। इस बीच उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक नई शुरुआत करने की बात कर रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) कहती हैं 'मुझे पता है आप क्या उम्मीद कर रहे थे कि आज कौनसा पागलपन करने वाली हूँ जैसे फूल, पत्ते कांच के टुकड़े, ट्रोलर्स के दिए हुए आंसू वगैरा-वगैरा। उसने मुझसे बात कि और मेरे दिमाग की सोच में घुसा। जितना मैं पहले खुद को एक्सप्रेस वो हो गया सोच कि अब थोड़ा रुकुं क्या नया ट्राई करूं। कुछ सिंपल लेकिन पता नहीं कब तक ये चलेगा। हर कोई मुझ से एक ही सवाल कर रहा है उर्फी बदल रही है? और अगर बदल भी रही हूँ तो क्या होगा?

उर्फी के इस वीडियो को देख लोग पूरी तरह से कनफ्यूजन में पड़ गए। लोगों ने सवाल उठाए कि क्या उर्फी अब कुछ नया फैशन लेकर आएंगी? जो भी हो जल्द ही उर्फी के वीडियो की असली वजह से पर्दा उठाएंगी। उर्फी जावेद अब फैशन इंडिस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गई है। एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल और 'बिग्ग बॉस ओटीटी 1' में नजर आ चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article