बॉलीवुड

विवादों के बीच Anupam Kher ने शेयर किया नया वीडियो, कहा- 'सबको खुश नहीं कर सकते'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2026, 02:35 PM IST

Anupam Kher New Post: राम मंदिर (Ram Mandir) पर दिए बयान को लेकर विवादों में घिरे अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अब सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Image

अनुपम खेर ने दिया नया बयान (Image Source: Anupam Kher/ X)

Anupam Kher New Post: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई कथित चोरी पर की गई उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, तो कुछ ने आलोचना भी की। इसी बीच फिल्म राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) के एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे लोग उसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अनुपम खेर ने ऐसा क्या है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

अनुपम खेर ने की नई पोस्ट

एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अनुपम खेर की अभी हाल ही में शेयर की गई नई पोस्ट है। अनुपम खेर ने लिखा कि 'लोकप्रिय होना अच्छा लगता है… लेकिन हर किसी का पसंदीदा बनने की कोशिश अक्सर हमें खुद से दूर कर देती है। मैंने सीखा है कि सबसे जरूरी है अपनी नजरों में अच्छा इंसान बने रहना। बाकी दुनिया की राय तो वक्त के साथ बदलती रहती है! आपकी दुनिया में कितने लोग हैं जिनकी राय सचमुच मायने रखती है? कभी इस बारे में सोचिएगा।' इसके साथ अनुपम खेर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बेबाकी से बोलते नजर आए। अनुपम खेर के नए बयान को राम मंदिर में हुई कथित चोरी पर की गई उनकी टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अनुपम खेर ने दिया था बयान

अनुपम खेर ने कहा था कि 'चोरी करने वाले हर जगह मिल जाएंगे, लेकिन इससे किसी मंदिर की आस्था, गरिमा या पवित्रता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। इस मंदिर के निर्माण के लिए 500 साल का लंबा इंतजार किया गया है। अगर कुछ लोगों ने गलत किया है, तो उसकी वजह से मंदिर का सम्मान कम नहीं हो जाता। अगर किसी के घर में चोरी हो जाती है, तो लोग उस घर को दोषी नहीं ठहराते। जो घटना हुई, वो पूरी तरह गलत है और ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। लेकिन सनातन धर्म और भगवान राम हमेशा थे, हैं और रहेंगे। जिन्होंने ये काम किया है, उन्हें कानून के तहत पकड़कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article