Urfi Javed donation News: बिग बॉस ओटीटी स्टार और स्प्लिट्सविला 14 फेम उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसी फैशनसेंस के चलते उन्होंने शोबिज में अपना नाम बनाया है। अभिनेत्री अपने DIY स्टाइल और बोल्ड कट्स के साथ अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उनका यूनिक फैशन कैरी करने का तरीका हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का ध्यान खींच लेता है।
कम ही लोग जानते हैं कि उर्फी हमेशा उन लोगों का समर्थन करती हैं जो समाज के बुरे व्यवहार के शिकार होते हैं उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्सर ऐसे लोगों के पोस्ट देखे जाते हैं। अब उर्फी जावेद एक नेक काम किया है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने मुंबई (डीएन नगर, अंधेरी) में स्थित एक गुरुद्वारे में मोटी रकम दान की है। उर्फी के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स टीवी को बताया, 'उर्फी का मानना है कि गुरुद्वारे की अवधारणा सुंदर है क्योंकि वे किसी से उनकी जाति, रंग, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति नहीं पूछते हैं। लोग एक-दूसरे के पास बैठते हैं और लंगर खाते हैं। किसी को कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जाता है और किसी के साथ छोटा या बड़ा व्यवहार नहीं किया जाता है।'
सूत्र ने कहा, 'उन्हें लगता है कि भूख से बड़ा कुछ नहीं है, इसलिए उन्हें सभी को खिलाने की इस अवधारणा से प्यार है और लगभग एक साल से हर महीने चुपचाप अंधेरी स्थित गुरुद्वारे में एक अच्छी रकम दान कर रही हैं।' संपर्क करने पर उर्फी ने खबर की पुष्टि की है लेकिन इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया है। गरीब लोग, जिनके पास खाना नहीं है और भूखे रहते हैं उनकी मदद के लिए उर्फी जावेद का यह सॉफ्ट कॉर्नर निश्चित रूप से हमारे समाज को प्रेरित करेगा।
