Urfi Javed Open Up On Mrunal Thakur Calls Bipasha Basu Manly: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बीते कई दिनों से लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर भद्दी बातें कहती नजर आईं। उन्होंने बिपाशा बसु को न केवल 'मर्दाना' कहा, बल्कि ये तक बोलीं कि वह उनसे कई ज्यादा बेहतर हैं। हालांकि ट्रोलिंग के बाद मृणाल ठाकुर ने अपने कमेंट्स के लिए सरेआम माफी भी मांगी। मृणाल ठाकुर के इस कदम पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने उन्हें सपोर्ट किया था। वहीं अब इस मामले पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने चुप्पी तोड़ी है। उर्फी जावेद ने मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के सिलसिले में बात करते हुए कहा कि मैंने भी पास्ट में बहुत सी चीजें कही हैं, जिनका अब मुझे दुख है।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का पुराना वीडियो साझा कर अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "जब हम छोटे होते हैं तो हमें चीजों के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से कुछ नहीं मालूम होता। हम हर रोज बढ़ते हैं और सीखते हैं। हम सबने अतीत में ऐसी चीजें कही होती हैं, जिससे अब हम सहमत नहीं होते, क्योंकि हम बदलाव से गुजरते हैं। हमारे नैतिक बदलते हैं और विचारधाराएं भी बदलती हैं। मैंने भी अपने पिछले इंटरव्यूज में ऐसी बहुत सी घटिया चीजें कही हैं, जिसपर अब मुझे जरा भी गर्व नहीं होता है।"

फोटो क्रेडिट- उर्फी जावेद इंस्टाग्राम
बता दें कि मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी अपनी पोस्ट में लिखा था कि एक 19 वर्षीय टीनेजर के तौर पर उन्होंने जो बातें कहीं, उसके लिए वह माफी मांगती हैं। मृणाल ठाकुर का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि पास्ट में कही गई ये चीजें किसी को इतना परेशान कर सकती हैं।
