Upcoming Korean Web Series On OTT: वर्ष 2022 अपने अंतिम चरण पर है, लेकिन कोरियन ड्रामा के दर्शकों का मनोरंजन अभी भी बरकरार है। पिछले कुछ वर्षों में ओटीटी कोरियन ड्रामा के लिए एक बड़ा सोर्स बनकर उभरा है, ऐसे में अब कोई भी इन प्लेटफॉर्म्स पर कोरियन ड्रामा का लुत्फ उठा सकता है। अक्टूबर महीना तो कोरियन ड्रामा के प्रेमियों के लिए बहुत खास रहा, लेकिन अब नवंबर महीना भी बहुत धमाकेदार होने वाला है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई कोरियन वेब सीरीज देखने को मिलेंगी जिनकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं। यहां जानें इस महीने कौन-कौन सी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
द फैबुलस (The Fabulous)
द फैबुलस की कहानी दोस्ती, संघर्ष और रोमांस से भरपूर होने वाली है। इस वेब सीरीज की कहानी साउथ कोरिया के एक मशहूर फैशन इंडस्ट्री में काम करने वालों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। द फैबुलस में Chae Soo-bin नजर आने वाली हैं जिन्हें आई एम नॉट ए रोबोट में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 4 नवंबर को रिलीज होगी।
रिवेंज ऑफ अदर्स (Revenge Of Others)
डिजनी प्लस अपने दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प वेब सीरीज लेकर आया है जो 9 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह एक टीन रिवेंज-थ्रिलर ड्रामा है जिसमें Chan-mi अपने भाई की मौत से सदमे में नजर आएंगी। वह अपने भाई की मौत का सच पता करने के लिए हर मुश्किल का सामना करते हुए नजर आने वाली हैं। ऐसे में उनकी मुलाकात Soo-heon से होगी जो अपने साथ इस ड्रामा की कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट्स लेकर आएंगे।
समबडी (Somebody)
नेटफ्लिक्स पर नई थ्रिलर सीरीज समबडी 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में Kim Young-kwang और Kang Hae-lim को देखा जाएगा। Kang की जिंदगी में कुछ ऐसे हादसे होंगे जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो जाएगी। ऐसे में Kim Young-kwang के भी कुछ सीक्रेट्स हैं जो इस वेब सीरीज की कहानी को बहुत दिलचस्प बनाने वाले हैं।
