टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि को गोद देगा विराट?, विनायक ने सई को कहा छोटी मां तो पाखी को हुई टेंशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 08:10 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी काफी दिलचस्प हो रही है और आए दिन नए नए धमाके दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि को गोद देगा विराट?, विनायक ने सई को कहा छोटी मां तो पाखी को हुई टेंशन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी काफी दिलचस्प हो रही है और आए दिन नए नए धमाके दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं। टीआरपी की रेस में भी यह सीरियल लगातार टॉप 5 में बना हुआ है। जल्द ही इस सीरियल में ऐसा धमाका होने वाला है कि चव्हाण निवास के लोग दंग रह जाएंगे।

नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में आपने देखा कि सई और सवि ने बच्चा चोर गिरोह को पकड़वाया था और जब उन्हें सम्मानित किया जा रहा था तो सवि ने विराट से कहा कि वह अपने पापा के रूप में उसे गोद लेना चाीहती है। वो कहती है कि विराट उसे प्यार करता है तो वो उसका पापा क्यों नहीं बन सकता। वह विराट के सामने फूटकर रोती है और विराट बच्ची की बात से धर्मसंकट में आ जाता है। सवि की बात सुनकर हर कोई दंग रह जाता है, वहीं सई काफी शर्मिंदा होती है और सवि को लेकर चली जाती है।

सवि के इस प्लान में विनायक उसका साथ दे रहा है, वहीं सभी लोग सवि के दिमाग में ये बात डालने के लिए सई को दोषी ठहरा रहे हैं। आप आगे देखेंगे कि विनायक सवि के लिए चव्हाण निवास में एक कमरा खाली करने के लिए कहेगा और वह कहेगा कि जब सई को उसके पापा एडॉप्ट कर लेंगे तो वह सई को छोटी मम्मा कहकर बुलाएगा। पाखी विराट की ये बात सुन लेगी और उसके होश उड़ जाएंगे।

दूसरी तरफ विराट सई से कहेगा कि वे दोनों मिलकर सवि को समझाएंगे लेकिन इधर पाखी को अपने भविष्य की चिंता होने लगेगी। पाखी इस बात से डर जाएगी कि कहीं उससे उसका पति ना छिन जाए। दूसरी तरफ दर्शक ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि विनायक की खातिर क्या विराट सवि को गोद लेगा या नहीं। वहीं मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सई सवि को उसके पिता का सच बताने जा रही है। इस सीरियल के आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्प होंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article