टीवी मसाला

Bigg Boss 16: कैटरीना ने सलमान संग किया 'टिप- टिप बरसा पानी' पर डांस, स्टेज पर दोनों सितारों ने लगाई आग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:26 PM IST

Bigg Boss 16 Salman and Katrina Kaif: बिग बॉस के घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पहुंची है। एक्ट्रेस वीडियो में सलमान खान के साथ टिप- टिप बरसा पानी पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Image

salman and katrina (credit pic: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है
  • सलमान और कैटरीना ने किया टिप- टिप बरसा पानी पर डांस
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 16 Salman and Katrina Kaif: इस बार बिग बॉस के वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। पिछले हफ्ते डेंगू की वजह से सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार होस्ट नहीं किया था। शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान खान एक तरफ जहां सुंबुल और अंकित की क्लास लगाएंगे तो दूसरी तरफ घरवालों के संग जमकर मस्ती भी करेंगे। बिग बॉस के घर में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंंगी। इतना ही नहीं वीकेंड एपिसोड पर कैटरीना सलमान को अपने इशारों पर नचाते नजर आएंगी। हाल ही में कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है।

प्रोमो वीडियो में कैटरीना- सलमान सूर्यवंशी का हिट टैक टिप- टिप बरसा पानी पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों के लिए सलमान और कैटरीना को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। कैटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान और कैटरीना ने किया टिप टिप पर बरसा पर डांस

वीडियो में कैटरीना येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं और सलमान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। कैटरीना गाने पर कमाल का डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं वहीं, सलमान एक्ट्रेस को फनी अंदाज में कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान और कैटरीना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों ने साथ में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, मैंने प्यार क्यों किया और भारत जैसी हिट फिल्मों में काम किया हैं। अगले साल सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। ये फिल्म साल 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। कैटरीना इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर लीड रोल में है। फिल्म में कैटरीना भूत के किरदार में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article