Surya Shukra Dashank Yog 2026: ग्रहों के राजा सूर्य और धन, वैभव के कारक शुक्र 22 नवंबर 2026 की शाम 6 बजकर 56 मिनट पर एक-दूसरे से 36 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। दोनों ग्रहों के बीच बने इस खास कोण को दशांक योग या डेसाइल एस्पेक्ट कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में इस कोण को क्रिएटिविटी, हुनर, नई संभावनाओं और अपनी प्रतिभा को सही दिशा में इस्तेमाल करने से जोड़कर देखा जाता है। खास बात यह है कि इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में मौजूद हैं, जबकि सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सूर्य और शुक्र का यह संबंध कुछ राशियों के लिए धन, करियर, पर्सनल इमेज और रिलेशन के मामले में नए अवसर बना सकता है। इस योग कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ हो सकता है।
ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व, प्रशासन और पिता का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र धन, लग्जरी, प्रेम, विवाह, सुंदरता, कला और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े हैं। जब इन दोनों ग्रहों के बीच 36 डिग्री का कोण बनता है, तो आधुनिक ज्योतिषीय गणना में इसे दशांक या डेसाइल एस्पेक्ट कहा जाता है। यह 360 डिग्री के राशि चक्र का दसवां हिस्सा है। इस बार इस योग की सबसे खास बात शुक्र की स्थिति है। शुक्र 22 नवंबर को अपनी राशि तुला में लौटे हैं। इससे पहले वे वक्री होकर कन्या राशि में चले गए थे, जहां उन्हें नीच का माना जाता है। अब अपनी स्वराशि में मार्गी शुक्र की स्थिति मजबूत हुई है। तुला राशि में बुध भी मौजूद हैं। ऐसे में शुक्र के साथ बुध की युति बिजनेस, मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, फैशन, मीडिया, डिजाइन और कला से जुड़े कामों को भी प्रभावित कर सकती है। दूसरी तरफ सूर्य वृश्चिक राशि में हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगल के साथ सिंह राशि में गुरु और केतु भी विराजमान हैं। यह ग्रह स्थिति महत्वाकांक्षा, नए प्रयोग और अपने लक्ष्य को हासिल करने की इच्छा बढ़ा सकती है।
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पांचवें भाव और सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। पांचवां भाव शिक्षा, बुद्धि, प्रेम, संतान और क्रिएटिविटी से जुड़ा है। ऐसे में स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिल सकता है। जो लोग मीडिया, लेखन, फिल्म, डिजाइन, मार्केटिंग और डिजिटल कंटेंट से जुड़े हैं, उन्हें नए आइडिया पर काम करने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी बातचीत बढ़ेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिल सकते हैं। सूर्य छठे भाव में रहकर कॉम्पिटिशन और वर्कप्लेस की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू और सिलेक्शन से जुड़े मामलों में प्रयास तेज करने चाहिए। हालांकि सेहत और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। यह योग आपके टैलेंट को बेहतर रिजल्ट में बदलने का अवसर दे सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे भाव और सूर्य पांचवें भाव में मौजूद हैं। चौथा भाव घर, माता, प्रॉपर्टी, वाहन और पारिवारिक सुख से जुड़ा है। वहीं पांचवां भाव शिक्षा, संतान और क्रिएटिविटी का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र का अपनी ही राशि तुला में चौथे भाव में होना आपके लिए खास स्थिति बना रहा है। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। मकान की मरम्मत, नया वाहन खरीदने या प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी पुरानी योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। परिवार में लंबे समय से चल रही किसी बात को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। सूर्य पांचवें भाव में रहकर पढ़ाई और संतान से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। स्टूडेंट्स को नई स्ट्रैटेजी से पढ़ाई करने का फायदा मिल सकता है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें अपने काम को पहचान दिलाने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सुख और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में यह योग आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव और शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। दूसरा भाव धन, सेविंग, परिवार और वाणी से जुड़ा है। शुक्र आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी भी हैं। ऐसे में उनका अपनी राशि तुला में दूसरे भाव में होना आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय से किसी पेमेंट या आर्थिक योजना को लेकर परेशानी चल रही है, तो उसमें सुधार की संभावना बन सकती है। नौकरी करने वालों को सैलरी, इंसेंटिव या किसी पुराने भुगतान को लेकर बातचीत आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी नेगोशिएशन स्किल के जरिए नए क्लाइंट्स जोड़ सकते हैं। सूर्य तीसरे भाव में रहकर साहस, कम्युनिकेशन और अपने प्रयासों से सफलता पाने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। लेखन, मार्केटिंग, सेल्स और मीडिया से जुड़े लोगों को अपने काम का बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। परिवार में भी आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। हालांकि फाइनेंशियल फायदा होने पर भी शॉपिंग और लग्जरी पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और वे आपकी ही राशि यानी पहले भाव में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके व्यक्तित्व, कॉन्फिडेंस, पर्सनल इमेज और आर्थिक मामलों को प्रभावित कर सकती है। पिछले समय में शुक्र के कन्या राशि में रहने के दौरान कुछ लोगों को रिलेशन, पर्सनल लाइफ और फाइनेंशियल फैसलों को लेकर असंतोष महसूस हुआ होगा। अब शुक्र के अपनी राशि में लौटने से परिस्थितियों में सुधार आ सकता है। आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं। नौकरी में इंटरव्यू, मीटिंग और प्रेजेंटेशन के दौरान अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का अवसर मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग और नए क्लाइंट्स से जुड़ने का अच्छा समय हो सकता है। मैरिड लाइफ और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ने के संकेत हैं। सूर्य दूसरे भाव में रहकर धन और परिवार से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। हालांकि गुस्से में कुछ ऐसा न बोलें, जिससे किसी पुराने रिश्ते में तनाव पैदा हो जाए।
मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव और शुक्र दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। दसवां भाव नौकरी, बिजनेस, पद और प्रोफेशनल पहचान का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि ग्यारहवां भाव इनकम, प्रॉफिट और बड़े कॉन्टैक्ट्स से जुड़ा है। खास बात यह है कि मकर राशि के लिए शुक्र पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिष में उन्हें इस राशि के लिए योगकारक ग्रह माना जाता है। अब शुक्र का अपनी ही राशि तुला में दसवें भाव में होना करियर के लिहाज से मजबूत स्थिति बना रहा है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है और आपके काम की पहचान बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के जरिए फायदा मिल सकता है। सूर्य ग्यारहवें भाव में रहकर इनकम और प्रॉफिट के अवसरों को बढ़ा सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने और करियर में नई दिशा बनाने के लिए यह योग आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र नौवें भाव और सूर्य दसवें भाव में मौजूद हैं। नौवां भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा और गुरु से जुड़ा है। वहीं दसवां भाव करियर, नौकरी, बिजनेस और सामाजिक पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र कुंभ राशि के लिए चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं, इसलिए उन्हें योगकारक ग्रह माना जाता है। अपनी राशि तुला में नौवें भाव में शुक्र की स्थिति शिक्षा, भाग्य और नए अवसरों के लिहाज से अच्छी मानी जा सकती है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के लिए नए ऑप्शन मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। सूर्य दसवें भाव में रहकर करियर और वर्कप्लेस से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। नई जिम्मेदारी, पद में बदलाव या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को अपनी प्रोफेशनल इमेज मजबूत करने और नए कॉन्टैक्ट्स बनाने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर भाग्य और करियर के लिहाज से यह योग आपके लिए पॉजिटिव संकेत दे रहा है।