टीवी मसाला

Udaariyaan से धक्के मारकर निकाले गए थे Abhishek Kumar, ईशा के बाद इस शख्स ने खोले एक्टर के कच्चे-चिट्ठे

Abhishek Kumar Thrown Out From Udaariyaan: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहे हैं। चंद दिनों पहले समर्थ और ईशा ने बताया था कि अभिषेक कुमार को 'उडारियां' से धक्के मारकर निकाला गया था। वहीं अब शो से जुड़े एक और शख्स ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

Image

'उडारियां' से बाहर निकाले गए थे अभिषेक कुमार

Abhishek Kumar Thrown Out From Udaariyaan: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक कुमार की गेम के साथ-साथ उनका अंदाज भी उन्हें चर्चा में घसीट ही लाता है। कुछ दिनों पहले समर्थ और ईशा मालवीय ने मिलकर अभिषेक कुमार के काले राज विक्की जैन के सामने खोले थे। समर्थ ने यह तक बताया था कि अभिषेक कुमार को शो से निकाला गया था। इस बात की पुष्टि अब खुद 'उडारियां' के डायरेक्टर उत्तम अहलावत ने की है।

'उडारियां' (Udaariyaan) के डायरेक्टर उत्तम एहलावत ने बताया कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का व्यवहार लोगों की बर्दाश्त के बाहर हो रहा था। उन्हें सेट पर अक्सर लोगों के साथ झगड़ा करते हुए देखा जाता था। इस बारे में बात करते हुए उत्तम एहलावत ने कहा, "मुझे याद है जब अभिषेक कुमार 'उडारियां' का हिस्सा था। हम लंदन शूटिंग के लिए गए थे और उसी वक्त हमने उनका रोल खत्म करने का फैसला किया। तो जो ईशा ने कहा था कि वो सच है। उनका किरदार उनके गुस्सैल अंदाज के कारण खत्म किया गया था। उन्होंने सेट पर हर किसी के साथ लड़ाई की हुई थी और हम चीजें हाथ से बाहर नहीं होने देना चाहते थे। ये फैसला लेना जरूरी था तो हमने अभिषेक कुमार के किरदार को मारने का फैसला किया। ईशा कहानी का अहम हिस्सा थी और दर्शक भी हुए पसंद कर रहे थे तो हमने कहानी में उसे बरकरार रखा।"

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय के बारे में उत्तम एहलावत की बातें यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "अभिषेक को बहुत ज्यादा ही हुस्सा आता है और हम सेट पर कोई भी ड्रामा नहीं चाहते थे। ईशा और अभिषेक को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखना चाहिए था, जिसमें वे नाकाम हुए। इसी वजह से ईशा मालवीय और अभिषेक को काफी परेशानियां भी हुईं। मैं इंडस्ट्री में बहुत सालों से हूं और मैंने बहुत सी प्रेम कहानियों को सेट पर शुरू होते देखा है। प्यार में पड़ना गलत नहीं है, लेकिन इस बीच एक लाइन भी होनी चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article